U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  केजीएमयू में होगी एक्सरसाइज फिजियोलोजी लैब की स्थापना
Tags:
Publised on : 05 June 2014  Time 16:10

 

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के फिजियोलाॅजी विभाग में जल्द ही एक्सरसाईज फिजियोलाॅजी लैब की स्थापना की जायेगी। शासन स्तर से इसकी मंजूरी भी मिल चुकी है केवल संसाधनों और टींिचंग स्टाप की भर्ती नहीं हो पायी है।
फिजियोलोजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता तिवारी ने बताया कि एक्सरसाईज फिजियोलाॅजी लैब के बनने से इसमें व्यक्ति की शारीरिक और बौद्धिक क्षमता का भी ज्ञान हो सकेगा।इसके अलावा विभाग में एक योग लैब की स्थापना भी होगी। इसके लिए विभाग में एक बड़े हाल की जरूरत है। इन दोनों लैब की स्थापना के लिए सीनियर रेजीडेन्ट और लैब टेक्नीशिएन मिलाकर कम से कम 20 स्टाफ की आवश्यकता पड़ेगी।

प्रो. सुनीता तिवारी ने बताया कि दुनिया में योग के प्रति लोगों के बढ़ते आकर्षण को देखते हुए केजीएमयू में भी योग चिकित्सा की शुरूआत की जायेगी। योग चिकित्सा के द्वारा मोटापा, ब्लड प्रेशर, गैस कब्ज, जोड़ों के दर्द,कमर दर्द सहित कई प्रकार की समस्याओं से निजात मिल सकती है। इसलिए केजीएमयू भी योग चिकित्सा शुरू करने की फिराक में हैं। केजीएमयू प्रशासन से इसके लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है।

राजधानी में तापमान में होगी और वृद्धि
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य हिस्सों में गुरूवार को तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

उप्र मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को पूरे राज्य में तेज धूप निकलने से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ।अधिकारियों ने बताया कि गुरूवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज किये जाने का अनुमान है तथा 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार सेगर्म हवायें चलेंगी।मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार सुबह राजधानी का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने की सम्भावना है।मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री, बांदा का 25 डिग्री, इलाहाबाद का 24.7 डिग्री सेल्सियस और गोरखपुर का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नेशनल कालेज में डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए जमा होगी फीस
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से सबद्ध नेशनल पीजी कॉलेज में डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए से भी फीस जमा की जा सकेगी। यह सुविधा लागू करने वाला यह प्रदेश का पहला कालेज है। कालेज में कार्ड स्वाइप करने की सुविधा शुरू कर दी गई है।
इस सत्र से कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश फॉर्म खरीदने के लिए ग्रीन चैनल सुविधा की शुरुआत की थी। इसके तहत कॉलेज में ऑफलाइन अप्लीकेशन फॉर्म खरीदने वाले अभ्यर्थी डेबिट या क्रेडिट कार्ड से फॉर्म की फीस चुका सकते हैं।
नई प्रक्रिया से छात्रों को सुविधा होता देख कॉलेज प्रशासन ने सभी प्रकार की फीस के लिए इस सुविधा को शुरू करने का फैसला किया है।इस बारे में कालेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि यह सुविधा छात्रों के लिए फायदेमंद हैं। क्योंकि ज्यादातर लोग फीस भरने की प्रक्रिया डेबिट कार्ड से सुविधा लेना चाहती है। उन्होने बताया कि बीते साल तक कॉलेज में फीस जमा करने के लिए छात्र-छात्राओं को डिमांड ड्राफ्ट जमा करना पड़ता था। इस प्रक्रिया से उन्हें काफी लाभ मिलेगा।
 

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET