U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  प्रतापगढ़ में ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित
Tags: Pratapgarh district News
Publised on : 05 June 2014  Time 20:32

 

 

प्रतापगढ़। जनपद में लक्ष्मणपुर ब्लाक के प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। हाईकोर्ट से रोक हटने के बाद लगभग साल भर बाद कराई गई मतगणना में ब्लाक प्रमुख सदस्यों का विश्वास नहीं जीत सके।
गौरतलब है कि 15 मार्च 13 को लक्ष्मणपुर के ब्लाक प्रमुख अवधेश तिवारी के खिलाफ राजेश सिंह (तूफान सिंह) की अगुवाई में 47 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। चर्चा के बाद इस पर उसी दिन मतदान कराया गया था। उसी दौरान अवधेश तिवारी की याचिका पर हाईकोर्ट ने मतगणना पर रोक लगा दी थी। इस बीच 2 अप्रैल 14 को हाईकोर्ट ने मतगणना पर लगी रोक को हटा दिया।
डीएम के निर्देश पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एसडीएम लालगंज की मौजूदगी में मतगणना कराई गई। इसमें अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 47 और ब्लाक प्रमुख अवधेश तिवारी के समर्थन में 23 मत पड़े। इस तरह ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।

प्रतापगढ़ में पर्यावरण दिवस पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
प्रतापगढ़। जनपद में पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए । पर्यावरण सेना ने इसे ग्रीन डे के रूप में मनाया। वृक्षारोपण और पर्यावरण संदेश यात्रा निकालकर लोगों को प्रकृति की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।वही सिविल जज लालगंज इन्द्रजीत सिंह ने लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुये गोष्ठी आयोजित कीया।
गुरुवार को शहीद उद्यान से पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने जामुन अशोक तथा गुलर के पौधे लगाकर जनमानस को हरियाली बचाने को प्रेरित किया। उन्होंने पर्यावरण सैनिकों में सपना गुप्ता, विश्वजीत सिंह आदि को ग्रीन वोटिंग एवार्ड से सम्मानित किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने पर्यावरण संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा शहीद उद्यान से कचहरी, अस्पताल, सिनेमा रोड होते हुए पीडब्लूडी से नेहरू युवा केंद्र पहुंची।
यहां हुई गोष्ठी में जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण संपूर्ण विश्व के लिए चुनौती है। प्रमोद प्रियदर्शी ने उत्साह बढ़ाया और कार्यालय में अशोक के पौध का रोपण किया। इस मौके पर डा. राधेश्याम मौर्य, सत्येंद्र पांडेय, अजय सिंह, राजीव, उर्वशी, रागिनी, विश्वजीत, शहरूक खान, दिनेश पांडेय आदि रहे। संचालन श्लोक मिश्र ने किया। इसी प्रकार सर्वोदय सद्भावना संस्थान द्वारा आयोजित गोष्ठी में अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने कहा कि भगवान कृष्ण कहा था कि वृक्षों में मैं पीपल हूं।
तुलसी, नीम और आंवले के वृक्षों का पूजन हमारी परंपरा रही है। वनों एवं गंगा के साथ छेड़छाड़ का दुष्परिणाम हम देख चुके हैं। इस मौके पर राजेंद्र शुक्ल, डा. रंगनाथ शुक्ल, राजेश्वर त्रिपाठी, डा. अवंतिका पांडेय, सुनील शुक्ल आदि रहे। इसी क्रम में भारतीय विकास परिषद की गोष्ठी में अध्यक्ष मनीष मारूत ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस मौके पर शिव शंकर, चक्रपांणि मिश्र, सुधीर, धीरज आदि रहे।

लापरवाही के चलते दो शिक्षक निलंबित, शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण
प्रतापगढ़। जनपद में बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशों के बाद भी स्कूल की फर्श न ठीक कराने को गंभीरता से लेते हुए दो शिक्षकों को निलंबित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सदर व दो अन्य शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
रामपुर संग्रामगढ़ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय लोहंगपुर के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह को विद्यालय का निर्माण कार्य पूरा न कराने, आदेशों की अवहेलना करने एवं शासकीय धनराशि का दुरुपयोग करने के आरोप में बीएस जयसिंह ने निलंबित करते हुए बीआरसी केंद्र से संबद्ध कर दिया। इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ा का पुरवा की प्रधानाध्यापिका रेखा सक्सेना द्वारा वर्ष 2008-09 में स्वीकृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निर्माण में मानकों की अनदेखी के चलते बीएसए ने निलंबित कर दिया।
बीएसए ने 24 अप्रैल को विद्यालय का निरीक्षण कर टूटी फर्श को एक सप्ताह के भीतर ठीक कराने का निर्देश दिया था। चार जून को जिलाधिकारी ने वहां चैपाल लगाई। तब तक फर्श नहीं ठीक कराई गई थी। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव को भी इस मामले में नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इसी तरह पूरे ईश्वरनाथ प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव मोहन पांडेय को निर्देशों की अवहेलना करने पर नोटिस दी गई है। 24 अप्रैल को बीएसए ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर गंदा पाया गया, हैंडपंप खराब था तथा शौचालय का पल्ला टूटा हुआ था। यह सभी कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया था। चार जून को बीएसए ने यहां चैपाल लगाई तब तक कार्य पूरा नहीं किया गया था। इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुआलपुर डोमीपुर की प्रधानाध्यापिका मालती देवी को समग्र गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर में पाई गई कमियों को ठीक न कराने पर बीएस ने नोटिस दी है।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET