U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  किराना स्टोर से डेढ़ लाख ले उड़े बदमाश
Tags: Meerut
Publised on : 04 June 2014  Time 16:38

 

 

मेरठ। सदर थाना क्षेत्र में देर रात छत के रास्ते दाखिल हुए बदमाशों ने एक किराना स्टोर से डेढ़ लाख नकदी उड़ा लिया। दुकान मालिकद्वारा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की तहरीर सौंपने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
सदर दाल मंडी में अमित का सुरभि किराना स्टोर के नाम से परचून का व्यापार है। अमित के अनुसार उनके स्टोर के ऊपर स्थित एक सहकारी बैंक की बिल्डिंग की छत के रास्ते देर रात बदमाश उनके स्टोर में घुस आए। बदमाशों ने स्टोर के गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब डेढ़ लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए। सुबह अमित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। अमित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है। पुलिस दुकान के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। चोरी की घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET