U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  अमिताभ बच्चन ने मनायी शादी की 41वीं सालगिरह
Tags: Mumbai
Publised on : 04 June 2014  Time 16:40

 

 

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपनी शादी की 41वीं सालगिरह मना रहे हैं। लेकिन वह इस मौके पर अपनी धर्मपत्नी जया के साथ नहीं हैं। जया इस समय देश से बाहर हैं। बिग बी ने अपनी शादी की सालगिरह अपने बेटे अभिषेक के साथ मनायी।
बच्चन (71) ने अपने ब्लॉग पर लिखा हालांकि पत्नी देश से बाहर थी। बडों के परिवार के और विस्तारित परिवार के आशीर्वाद ने दिन को खुशगवार और मजेदार बनाया।बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा मैंने बेटे अभिषेक के साथ आज का दिन बेहद अच्छे तरीके से मनाया। हमने साथ मैं फिल्में देखी और बेटे के साथ समय बिताना एक बेहद अच्छा पल था। बिग बी ने कहा मेरे दोनो बच्चे मेरे जिंदगी के सबसे बड़े बल हैं। उल्लेखनीय है कि अमिताभकृजया ने 3 जून 1973 को शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों की शादी को आज 41 साल हो गए हैं।

दीपिका ने बढ़ाई अपनी फीस,एक फिल्म के लिए मांगे आठ करोड़
मुंबई। बॉलीवुड की लीला यानि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री बन गई हैं।पिछले साल उन्होंने एक साथ तीन हिट फिल्में दी थी। जिसके बाद फिल्मों में उनकी मांग बढ़ गई हैं।
खबर है कि दीपिका ने संजय लीला भंसाली की फिल्म श्बाजीराव मस्तानीश् के लिए 8 करोड़ रूपए की मोटी रकम की डिमांड की है।
संजय लीला भंसाली 15 साल पहले बाजीराल मस्तानी बनाना चाहते थे। यह फिल्म पेशवा बाजीराव और उनकी प्रेयसी मस्तानी पर आधारित थी। इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली ने उस समय सलमान खान और ऐश्वर्या राय का चयन किया था लेकिन बात नहीं बन सकी थी।
भंसाली अब रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर श्बाजीराव मस्तानीश् बनाने जा रहे हैं।
बताया जाता है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण मस्तानी की भूमिका निभाती नजर आएंगी और इसके लिए उन्होंने आठ करोड़ रुपये लिए हैं। इस तरह यह रकम अब तक कि बॉलीवुड की किसी अभिनेत्री को मिलने वाली सबसे बड़ी राशि है। इस मामले में दीपिका ने खान तिकड़ी को भी पीछे छोड़ दिया है।
संजय लीला भंसाली ने इससे पहले रणवीर और दीपिका को लेकर श्गोलियों की रासलीला रामलीलाश् बनाई थी। इस फिल्म में दर्शकों ने रणवीरकृदीपिका की जोड़ी को बेहद पसंद किया था। इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इसी कारण संजय लीला ने एक बार फिर इन दोनों को ही अपनी फिल्म के लिए चुना।

विधवा विवाह का विषय हर जगह है प्रासंगिक-महेश मांजरेकर
मुंबई। एक अच्छे फिल्मकार-अभिनेता महेश मांजरेकर ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ते समय अपनी मराठी फिल्म ृकाकस्पर्शृ के हिंदी-तमिल संस्करण की शूटिंग की। उनका कहना है कि विधवा विवाह का विषय हर जगह प्रासंगिक है, इसलिए मैंने फिल्म को दोबारा बनाया है।
इस संबंध में मांजरेकर ने कहा, यह मुश्किल था, लेकिन मैं सबसे पहले एक फिल्मकार हूं, यहां तक कि जब मैं चुनाव लड़ रहा था तब भी मैं पहले एक फिल्मकार ही था। फिल्म ृकाकस्पर्शृ चार वर्षों में मांजरेकर की पहली हिंदी फिल्म है।
हिंदी फिल्मों के निर्देशक ने कहा कि मेरे लिए मराठी में फिल्म बनाना हिंदी से थोड़ा रोमांचक और चुनौतीपूर्ण था। मैंने हिंदी में ृकाकस्पर्शृ सिर्फ इस वजह से बनाई क्योंकि फिल्म जो विधवा विवाह का मुद्दा उठाती है, वह हर भाषा में प्रासंगिक है।
उन्होंने यह भी कहा कि मुझे किसी ऐसे अभिनेता की जरूरत थी, जिसकी एक बंधी-बंधाई छवि न हो..मैंने विधवा की भूमिका में वैदेही परशुरामी को लिया है। वह इससे पूर्व मेरी एक मराठी फिल्म में भी अभिनय कर चुकी हैं।
इसके बारे में मांजरेकर ने कहा, मैंने तमिल में फिल्म ृकाकस्पर्शृ इसलिए बनाई क्योंकि कोकणी संस्कृति और तमिल पृष्ठभूमि समान हैं। इस फिल्म के हिंदी और तमिल संस्करण में संगीत इल्लया राजा ने दिया है।साथ ही मांजरेकर ने यह भी कहा कि मैं बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों का विरोध इसलिए करता हूं क्योंकि मैं मराठी मानुष की तरक्की चाहता हूं। अपने लोगों की भलाई सभी चाहते हैं, इसमें बुराई क्या है? उन्होंने कहा, हम सभी भाजपा की जीत चाहते थे और इस हद तक कि यह चुनाव हर किसी की कामयाबी बने।


 

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET