U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे की सड़क दुर्घटना में मौत
Tags: Rural Development Minister Gopinath Munde passes awey in road accident
Publised on : 03 June 2014  Time 18:30

 

 

दिल्ली, 03 जून। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे की आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वे 64 वर्ष के थे। हादसे के बाद मुंडे को इलाज के दौरान हार्ट अटैक भी आया था। मुंडे इस बार लोकसभा चुनाव में बीड सीट से चुने गए थे।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित भाजपा नेताओं ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंडे की मौत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि मेरे दोस्त और सहयोगी गोपीनाथ मुंडे जी के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। उनकी मौत से देश और सरकार को बड़ी क्षति हुई हैं। मोदी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम मुंडे के परिवार के साथ हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुंडे का अंतिम संस्कार कल उनके गांव में किया जाएगा। महाराष्ट्र के बीड़ जिले के परली गांव में कल अंतिम संस्कार होगा। परली मुंडे का पैतृक गांव हैं। साथ ही, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुंडे का निधन भाजपा के लिए अपूरनीय क्षति हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनके निधन की पुष्टि की। गडकरी ने बताया कि मुंडे हवाई अड्डा जाने के लिए निकले थे। सुबह करीब 6.30 बजे उनकी कार की एक दूसरे वाहन से टक्कर होने के बाद वह बुरी तरह घायल हो गए जिसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बाद में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हषर्वर्धन ने भी बताया कि ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे का नई दिल्ली में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि मुंडे के निधन के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम से ही चल पाएगा। उन्हें जब अस्पताल लाया गया तो उनके हृदय की गति रुकी हुई थी। हादसे के बाद उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने आठ बजे मृत घोषित किया था।

दरअसल, हादसा दिल्ली एयरपोर्ट जाते समय अरविंदो मार्ग के पास सुबह 6.30 बजे हुआ। वह आज सुबह मुंबई जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में इंडिगो कार ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी थी।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET