U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Home>News 

पुत्री ही निकली मां की कातिल, प्रेमी संग दिया घटना को अंजाम
Tags :
News source: U.P.Samachar Sewa
Publised on :  01 June  2012, Time: 19: 24

Shamli  01 june  2012, शामली, 1 जून। (उप्रससे)। गत 28 मई को शुगर मिल रोड स्थित बंद पडे मकान में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की पुत्री से पूछताछ में पता चला कि महिला की मौत उसकी पुत्री के प्रेमी द्वारा नशे का इंजेक्शन देने से हुई है।
गौरतलब है कि गत 28 मई को शामली थाना क्षेत्र के शामली नगर स्थित शुगर मिल रोड निवासी नरेश शर्मा के बंद पड़े मकान से भारी दुर्गंध आ रही थी। धीरे -धीरे आसपास के लोगों में यह बात फैल गई। जिस पर उक्त लोगों ेन पुलिस को सूचना दी। लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का ताला तोडा। मकान के अंदर से नरेश शर्मा की पत्नी इंगलेश देवी का सड़ा गला शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त पड़ोस में ही रहने वाले नरेश शर्मा के भाई ने की। घर पर महिला के पु़त्र व पु़ी मौजूद नहीं थे। जिसके चलते पुलिस के शक की सुई महिला के पुत्र व पु़त्री की तरफ घूम रही थी। जबकि मृतका का पति नरेश मुजफरनगर में मछली पालन का व्यवसाय करता है। धटना की जानकारी पाकर नरेश सीधा पोस्टमार्टम हाऊस पहुंच गया तथा उसका पुत्र बिटटू अपने ननिहाल से सूचना पाकर मेरठ से शामली पहुंचा। लेकिन नरेश की पु़त्री अनुष्का की अनुपस्थिति पर पुलिस का शक उस पर ही जा रहा था। गत दिवस अनुष्का ने अपने भाई के मोबाइल पर फोन करके अपने दिल्ली में होने की सूचना दी। जिस पर स्थानीय पुलिस बिटटू को साथ लेकर दिल्ली पहुंची, जहांसे पुलिस अनुष्का को साथ लेकर शामली आ गई। यहां पुलिस ने अनुष्का के साथ सख्ताई से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई पुलिस के सामने उगल दी।
पुलिस के अनुसार नरेश शर्मा के मीना पत्नी मणिकांत निवासी बनत से पारिवारिक संबंध थे। जिसके चलते मीना के पुत्र आदर्श का भी नरेश शर्मा के घर पर काफी आना जाना था। इसी बीच आदर्श व अनुष्का के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके चलते उन दोनों के बीच काफी घनिष्ठ संबंध स्थापित हो गये और गत 26 मई को आदर्श ने अनुष्का के सामने ही इंग्लेश देवी को नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया और अनुष्का को धमकी दी कि यदि वह उसके साथ नहीं चली तो वह उसकी मां को मौत के घाट उतार देगा। जिसके चलते अनुष्का आदर्श के साथ चलने के लिए तैयार हो गई। घर से जाते समय आदर्श ने सोने चांदी के जेवरात व 17 हजार की नकदी व अनुष्का सहित घर का ताला लगा फरार हो गया। वहां से वह दोनो ंलोनी पहुंचे और एक साथ रहे। अनुष्का की मां की मौत की खबर सुनकर आदर्श अनुष्का को छोड़कर फरार हो गया। अनुष्का ने अपनी मां की हत्या के संबंध में अनभिज्ञता जताई। पुलिस का मानना है कि नशे के प्रभाव से महिला केा होश नहीं आया और बंद कमरे में घुटन हांेने से महिला की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि बाकी का पता आदर्श के हिरासत में आने के बाद ही पता चल पाएगा।
 

Some other news stories

 
 भाजपा विधायक के डाक्टर बेटे की गोली मारकर हत्या Narad के चैरासी सूत्र हैं पत्रकारिता के शाश्वत सिद्धान्त
Sunny Leone fever strikes Bollywood मीडिया पर अंकुश के लिए कांग्रेस नियामक प्राधिकरण बनाना चाहती है
आशनाई में बाधक बने सिपाही पति को भाड़े के हत्यारों से... Reality सपने से भी ज्यादा सुन्दरः Kaitrina Kaif

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET