U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
ग्रामीणों ने सिपाहियों से की मारपीट, पुलिस चौकी में भी जमकर तोड़फोड़
Tags:
Publised on : 2011:06:27      Time 18:05                               Update on  2011:06:27      Time 18:05   
थाना बहादुरगढ़ में तैनात गश्त पर जा रहे दो सिपाहियों की मोटरसाइकिल से एक युवक की मोटरसाइकिल टकरा  जाने से पुलिस वालो ने युवक से जमकर मारपीट की और सिपाहियों ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवक की पिटाई से क्षुब्ध ग्रामीणों ने सिपाहियों से मारपीट कर युवक को छुड़ा लिया और बहादुरगढ़ पुलिस चौकी में जमकर तोड़फोड़ की। घायल सिपाहियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने 12 लोगों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को दुर्घटना और बलवा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
बहादुरगढ़ थाने में तैनात  दो सिपाही राजकुमार और सतकुमार  क्षेत्र के कस्बा के निकट शनिवार रात पलवाड़ा रोड पर गश्त कर रहे थे। 
तो सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गयी। इससे संतकुमार व राजकुमार घायल हो गए। इससे आक्रोशित पुलिस कर्मियों ने बुलंदशहर के जलालाबाद गांव निवासी मोटरसाइकिल सवार जावेद पुत्र मुद्दा  को हिरासत में ले लिया। वह यहां अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था।घटना की सूचना मिलते ही गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर धावा बोलकर आरोपी युवक को छुड़ा लिया। सिपाहियों द्वारा विरोध करने पर ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट करते हुए पुलिस चौकी पर पथराव व तोड़फोड़ की। बाद में थानाध्यक्ष आरपी शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हमलवारों के घर पर दबिश देने के बाद सिपाही की तहरीर पर इमरान पुत्र कलुवा, चांद पुत्र शकील, अनीस पुत्र इबल, शहजाद उर्फ बरवा पुत्र जमीर, मोहब्बत अली पुत्र महमूद, मुदस्सर पुत्र याकूब, मुल्ला उस्मान, सरफराज पुत्र मेहरु, कामरान पुत्र फौजी, कामिल पुत्र याकूब तथा साबेद पुत्र मुद्दा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी इमरान पुत्र कलुवा को हिरासत में ले लिया है।

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET