लखनऊ, 22 जून। (उप्रससे)। राजधानी के
दो सीएमओ की हत्याओं के मुख्य आरोपी
डा.वाई.एस.सचान की आज रात जिला कारागार
में संदिध परिस्थितियों में मौत हो गई।
डाक्टर सचान का शव जेल में पंखे से लटका
हुआ पाया गया है। प्रशासनिक सूत्रों के
द्वाार डाक्टर सचान ने आत्महत्या की है।
उधर जिला प्रशासन ने मामले की
मजिस्ट्रिीयल जांच केआदेश दे दिये हैं।
डाक्टर सचान की मौत से इस मामले में एक
बार फिर उबाल आने की आशंका है।
जानकारी के अनुसार आज रात डाक्टर सचान का
शव जेल के एक कक्ष में बेल्ट से पंखे से
लटका पाया गया है। जेल सूत्र इसे आत्महत्या
बता रहे हैं। जबकि डाक्टर की मौत को
आत्महत्या नहीं माना जा रहा है। ज्ञातव्य
है कि राजधानी के मुख्य चिकित्साधिकारी
परिवार कल्याण डा.बी.पी.सिंह की बिगत दो
माह पहले हत्या कर दी गई थी। इसके पहले एक
अन्य मुख्य चिकित्सधिकारी परिवार कल्याण
डा.विनोद आर्या की हत्या हुई थी। इन
हत्याओं की जांच स्पेशल टास्क फोर्स ने
की। इसमें डाक्टर सचान को मुख्य आरोपी और
साजिशकर्ता माना गया था। उन पर आरोप था कि
उन्होंने तमाम गडबड़ियां की थीं। इन गड़बडियों
पर डा.बी.पी.ंसिंह ने जब शक्ति की तथा
जांच कराने की बात कही तो डाक्टर सचान ने
उनकी हत्या करा दी थी। हालांकि इस मामले
को संदेह की नजर से देखा जा रहा था। माना
यह जा रहा था कि डाक्टर सचान को बलि का
बकरा बना दिया गया है। डाट्कर सचान के
हत्याकाड में शामिल होने का खुलासा शासन
ने 17 जून को किया था। इधर दो दिन तक उनसे
पूछताछ की गई थी। पता चला है कि डाक्टर
सचान काफी मानसिक दबाव में थे।
डाक्टर सचान की संदिध परिस्थितियों में
हुई मौत से इस मामले पर एक बार फिर उबाल
आएगा क्योंकि विपक्ष पहले ही कह रहा था कि
डाक्टर सचान को फंसाया गया है। इस
हत्याकाण्ड का साजिशकर्ता कोई और है। अब
विपक्ष फिर इस मौत पर आक्रामक होगा। इससे
सरकार की परेशानी बढ़ने की पूरीआशंका है।
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
up_samachar@sify.com |