U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

ध्वस्त कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदारः केशव प्रसाद
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News Lucknow, Keshav Prasad Maurya
Publised on : 30 July 2016,  Last updated Time 18:08

लखनऊ 30 जुलाई 2016 । (उ.प्र.समाचार सेवा)। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि सपा सरकार में उ0प्र0 में जंगलराज कायम हो गया है और कानून व्यवस्था ध्वस्त है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने उ0प्र0 की ध्वस्त कानून व्यवस्था के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया। प्रदेश की राजधानी एक के बाद एक चार हत्याओं से दहल उठी है।
पार्टी अध्यक्ष श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश भर में हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाऐं रोज-रोज घट रही है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जंगलराज कायम हो गया है। एक दिन में चार हत्याओं से राजधानी दहल उठी है। राजधानी लखनऊ के इन्दिरा नगर में युवक की हत्या कर लूटपाट, बेटी का गला रेता, जानकीपुरम् में युवक की हत्या कर शव एसिड जला दिया, तथा काकोरी में रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई। प्रदेश की राजधानी ने जंगलराज का नया पैमाना तय किया है।
श्री मौर्य ने ध्वस्त कानून व्यवस्था के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था रोज कोई न कोई नया आयाम तय कर रही है। सपाई स्वयं कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बने हुए है। श्री मौर्य ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जी स्वयं गृहमंत्री है। प्रदेश के गृहमंत्री के नाते ध्वस्त, कानून व्यवस्था उनकी जिम्मेदारी बनती है। प्रदेश में आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। श्री मौर्य ने सपा मुख्यमंत्री को ध्वस्त कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहराया।

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET