U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

आजमगढ़ में संजरपुर के तीन इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Azamgarh, Ps Sarai Mir, Sanjarpur
Publised on : 30 July 2016,  Last updated Time 18:00

आजमगढ़ । (उ.प्र.समाचार सेवा) । थाना निजामाबाद क्षेत्र में रात्रि में ग्राम बेगपुरआइमा के पास शंकरपुर में थाना निजामाबाद व सरायमीर पुलिस से मुठभेड़ के उपरांत तीन पुरस्कार घोषित अपराधियों 1-आफताब, 2-अरकम व 3-सलमान निवासीगण ग्राम संजरपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक सेमी आटोमेटिक पिस्टल, 2 जीवित व 1 खोखा कारतूस, दो तमंचे 315 बोर 4 जीवित व 4 खोखा कारतूस, एक मोटर साइकिल एवं थाना गम्भीरपुर क्षेत्र में लूट से सम्बन्धित 3000 रूपये बरामद हुए। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त आफताब व अरकम के पैर में गोली लगी है । जिनका उपचार पुलिस अभिरक्षा में कराया जा रहा है ।

उल्लेखनीय है कि दो अभियुक्त आफताब व अरकम थाना निजामाबाद के मु0अ0सं0 142/16 धारा 392 भादवि व अभियुक्त सलमान थाना सरायमीर के मु0अ0सं0 84/16 धारा 3यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे । अभियुक्त सलमान, अरकम व आफताब के विरूद्ध जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों पर हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, गैगेस्टर एक्ट, गुण्डा एक्ट आदि के लगभग एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं । तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 5-5 हजार रूपये के पुरस्कार घोषित थे।
इस संबंध में थाना निजामाबाद पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-आफताब निवासी ग्राम संजरपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।
2-अरकम निवासी ग्राम संजरपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।
3-सलमान निवासी ग्राम संजरपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी
1-एक सेमी आटोमेटिक पिस्टल, दो जीवित व एक खोखा कारतूस
2-दो तमंचा 315 बोर, चार जीवित व चार खोखा कारतूस
3-लूट के 3000 रूपये
4-एक मोटर साइकिल
 

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET