शाहजहांपुर
27 जुलाई। (उ.प्र.समाचार सेवा)।
सम्पत्ति के बंटवारे के विवाद में बीती रात एक भाई ने
अपने सगे बड़े भाई की हत्या कर दी। मामला खुटार थाना
क्षेत्र के ग्राम दियुरिया का है। यहां दो भाइयों में
बंटबारे के विवाद में गोली चल गई।
जानकारी
के अनुसार दियूरिया निवासी अवतार सिंह (25) अपने
ट्यूबवैल पर सो रहा था। इसी दौरान उसके छोटे भाई
गुरुप्रीत सिंह ने तमन्चे से गोली मारकर अवतार सिह की
हत्या कर दी।