U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

भदोही में ईयरफोन ने ली आठ स्कूली बच्चों की जान, क्रासिंग पर हादसा
रेलवे क्रासिंग पर स्कूली वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Lucknow, Bhadohi, Sant Ravidas Nagar, Ear Phone, Railway crossing accident
Publised on : 25 July 2016,  Last updated Time 19:02

भदोही (संत रविदास नगर), 25 जुलाई। (उ.प्र.समाचार सेवा)। ईयरफोन के शौक ने आठ स्कूली बच्चों की जान ले ली। जबकि तीन बच्चे और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। ईयरफोन लगाकर स्कूल वैन चला रहे चालक ने मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की आवाज नहीं सुनी और ट्रेन ने स्कूल वैन को टक्कर मार कर उसके परखचे उड़ा दिये।

ानकारी के अनुसार थाना औराई क्षेत्र अन्तर्गत टेन्डर हार्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की टाटा मैजिक को चालक राशिद खान चला रहा था। उसने गाने सुनने के लिए कान में ईयरफोन लगा रखा था। सुबह जब वह बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था तो रास्ते में कैयरमऊ दीनानाथपुर के मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर मैजिक को निकाल रहा था। उसी दौरान ट्रेन नम्बर 55127 आ गई। कान में ईयरफोन लगाने के कारण वह ट्रेन की आवाज और हार्न को सुन नहीं सका। इसी दौरान ट्रेन ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रेन की टक्कर इतनी जोर की थी कि वैन परखचे उड़ गए।

भीषण दुर्घटना में आठ बच्चों नैतिक मिश्रा उम्र 6 वर्ष पुत्र मिथलेश मिश्रा, अभिषेक मिश्रा उम्र 8 वर्ष पुत्र रवीन्द्र कुमार निवासीगण कैयरमऊ,  प्रद्युमन उम्र 14 वर्ष पुत्र जयशंकर निवासी मटियारी,  अर्पित मिश्रा उम्र 6 वर्ष पुत्र प्रभात कुमार निवासी मादेपुर,  स्वेता मिश्रा उम्र 10 वर्ष पुत्र रवीन्द्र कुमार निवासी ओैराई, करन उम्र 10 वर्ष पुत्र मिथलेश,  साक्षी उम्र 9 वर्ष व रिंकू उम्र 10 वर्ष पुत्र अशोक की मृत्यु हो गयी । जबकि छह अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET