U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

आगरा में बदमाशों से मुठभेड़, सिपाही घायल, चार गिरफ्तार
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Lucknow, Agra
Publised on : 25 July 2016,  Last updated Time 19:46

आगरा , 25 जुलाई। (उ.प्र.समाचार सेवा)। नगर की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर लूट और चोरी की वारदातों में लिप्त गिरोह के चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एके सिपाही और एक बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। इनके कब्जे से चोरी की चेन और मोटर साइकिल बरामद की गई है।
बीती रात थाना हरीपर्वत पर पंजीकृत मुकदमदे से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी हेतु थाना एत्माद्दौला क्षेत्रान्तर्गत टेडी बगिया में थाना हरीपर्वत एवं एत्माद्दौला की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से दविश दी गयी । दविश के दौरान बदमाशों व पुलिस बल के मध्य मुठभेड़ हुई जिसमें बदमाशों की फायरिंग से आरक्षी प्रदीप यादव थाना हरीपर्वत के पेट में गोली लगने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गया । पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में अभियुक्त अर्जुन यादव के पैर में गोली लगी । पुलिस बल द्वारा अभियुक्त अर्जुन यादव, रवि जाटव, कल्लू उर्फ अजय जाटव व रिंकू जाटव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से तीन तमंचे 315 बोर, 6 जीवित व 3 खोखा कारतूस, एक मोटर साइकिल, एक सोने की चेन (कीमती 50000 रूपये) व चोरी किये गये बुश (कीमती 25000 रूपये) बरामद हुए। बरामद चेन थाना हरीपर्वत पर पंजीकृत लूट एवं बुश चोरी के अभियोग से सम्बन्धित हैं ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त अर्जुन यादव के विरूद्ध जनपद फिरोजाबाद के विभिन्न थानों पर लूट आदि के तीन अभियोग, अभियुक्त रवि जाटव के विरूद्ध जनपद फिरोजाबाद के विभिन्न थानों पर लूट व चोरी आदि के एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं ।

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET