U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बसपा का प्रदर्शन
Web Title: BSP workers protested against  BJP leader Dayashankar Singh
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Lucknow, BSP, BJP, Mayawati, Dayashankar Singh
Publised on : 21 July 2016,  Last updated Time 18:52

BSP agitation in hajratganj lucknow against of Dayashankar Singh

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। 21 जुलाई, 2016। (उ.प्र.समाचार सेवा)। भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने हजरतगंज अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने भारी भीड़ के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरन दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी की मांग की गई और बसपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला भी फूंका। प्रदर्शन में बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि दयाशंकर सिंह ने सिर्फ मायावती का नहीं बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान किया है।

मायावती पर 20 जुलाई को आपत्तिजनक टिप्पड़ी के विरोध में बसपा ने राजधानी में विरोध प्रदर्शन का फैसला किया था। इसके लिए सुबह सात बजे से ही कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न जिलों से राजधानी पहुंचने लगे थे। हालाकि जिला प्रशासन ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी, फिर भी बसपा ने भारी भीड़ के साथ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथों में दयाशंकर सिंह और भाजपा के खिलाफ नारे लिखे बैनर लिये हुए थे। कार्यकर्ता सिंह की गिरफ्तारी और यहां तक कि उन्हें फांसी देने तक की मांग कर रहे थे। इसी दौरान बसपाइयों ने दयाशंकर सिंह का पुतला भी फूंका।

दलित विरोधी मानसिकताः नसीमुद्दीन सिद्दीकी

प्रदर्शन में राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर, गया चरण दिनकर, पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे थे। श्री सिद्दीकी ने कहा कि आप्तिजनक भाषण देना और इस तरह की बातें करना भाजपा के चरित्र में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की मानसिकता दलित विरोधी है। उन्होंने कहा कि दयाशंकर सिंह को सजा दिलाने तक बसपा का आन्दोलन जारी रहेगा। उन्होंने मांग की कि दयाशंकर सिंह को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

36 घण्टे में गिरफ्तारी का आश्वासन

जिला प्रशासन ने दशाशंकर सिंह की गिरफ्तारी के लिए बसपा नेताओं को 36 घण्टे आश्वासन दिया है। प्रशासन के इस आशावासन के बाद ही बसपा नेताओं से सुबह नौ बजे से शुरु हुआ प्रदर्शन अपरान्ह एक बजे समाप्त कर दिया। प्रदर्शन के कारण पूरी राजधानी की यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी। हजरतगंज आने वाले सभी रास्तों पर बसपा कार्यकर्ताओं का कब्जा था। उधर हजरतगंज में ही स्तित भाजपा कार्यालय की सुरक्षा अति कड़ी कर दी गई थी। कार्यालय का मुख्य द्वारा बंद कर दिया गया था। कार्यालय के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई थी।

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

उधर पुलिस दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी के लिए रात से ही प्रयास कर रही है। देर रात उनके राजधानी स्थित आवास समेत बलिया मे मूल निवास पर भी दबिश दी गई, किन्तु वह आवास पर नहीं मिले। उधर पुलिस ने पूरे पूर्वांचल में उनकी सर्विलांस से लोकेशन लेकर तलाश की जा रही है। दयाशंकर सिंह के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में धारा 153 ए, 504, 509 और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एबीवीपी की क्षेत्रीय छात्रा बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन हमारी लड़ाई लूटतंत्र के खिलाफः राजबब्बर
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET