U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

सातवें वेतन आयोग के पुनरीक्षण पर संस्तुति के लिए कमेटी बनेगी
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Lucknow,
Publised on : 18 July 2016,  Last updated Time 19:58
लखनऊ,17 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आज यहां सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में सातवें केन्द्रीय वेतन आयोग की संस्तुतियों का प्रदेश के विभिन्न वर्गों के कार्मिकों के वेतनमानों, पेंशन एवं अन्य सेवा नैवृत्तिक लाभ तथा अन्य भत्तों एवं सुविधाओं के पुनरीक्षण पर युक्तियुक्त संस्तुति देने हेतु वेतन समिति के गठन का निर्णय लिया गया है।
इस समिति के अध्यक्ष को नामित करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है। इसके साथ ही प्रमुख सचिव नियोजन विभाग व प्रमुख सचिव कार्मिक विभाग द्वारा नामित प्रतिनिधि सदस्य तथा सचिव वित्त (वेतन आयोग) इस समिति के सदस्य सचिव होंगे। यह समिति राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों, विकास प्राधिकरणों, सार्वजनिक उपक्रमों/निगमों एवं स्वशासी संस्थाओं के कर्मचारियों के सम्बन्ध में अपनी संस्तुतियां राज्य सरकार को 06 माह में प्रस्तुत करेगी।
समिति से यह भी अपेक्षा की गई है कि अपनी संस्तुतियां देते समय, समिति राज्य के वित्तीय संसाधनों एवं विकास सम्बन्धी अन्य प्रतिबद्धताओं को ध्यान में रखे।
एबीवीपी की क्षेत्रीय छात्रा बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन हमारी लड़ाई लूटतंत्र के खिलाफः राजबब्बर
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET