U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

हमारी लड़ाई लूटतंत्र के खिलाफः राजबब्बर
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Lucknow, Rajbabbar
Publised on : 17 July 2016,  Last updated Time 21:18
लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान संभालने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे राज बब्बर ने दो टूक कहा कि हम यहां पर लूट तंत्र एवं उन्माद फैलाने वालो से है। एक जाति की राजनीति करने वाले दलों से क्या लडना। हम  मिलकर 27 साल से जो यहो पर भ्रष्ट शासन चल रहा है उससे मुक्ति दिलायेंगे।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आज पत्रकारों से बात चीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने सपा, बसपा एवं भाजपा का नाम लिये बगैर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया आज यह कह रहे है कि सरकार लूट रोकने में अस्मर्थ है। यह तो सरकार की अक्षमता है। जनता सब कुछ जानती है। बसपा को लेकर उन्होनंे कहा कि काशीराम ने पिछड़ों एवं दलितों को उनका हक दिलाने के लिए जो मुठ्ठी बंद करायी थी। वह आज ढीली पड गयी है। बसपा के ही जो लोग बाहर आ गये है वह आज ऐसी असंसदीय भाषा बोल रहे है जो मै किसी महिला के लिए कह नहीं सकता।
भाजपा का नाम लिये बिना राज बब्बर ने कहा कि एक नेता कभी जिला बदर एवं तडी पार थे वह आज कल यूपी में खुब आ रहे है। यहां पर वह उन चोहरों को खोज रहे है जो यूपी को जला सके, जातीय उन्माद फैलाने के साथ ही लोगों को बांट सके। एक नेता यहां पर ऐसे जो चुनाव के समय जनता से खुब तालियां बटवाते थे। लेकिन आज कल वह यूपी और देश में नहीं बल्कि विदेशों में तालियां बजवा रहे है। मै यहां पर जनता का विश्वास जीतने एवं आर्शिवाद लेने आया हूं।

जनता के पास है जादू की छड़ी
राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई जोद की छडी नहीं है। असली जादू की छडी तो जनता के पास है। यहां की जनता तीन बार चमत्कार कर चुकी है। बीत दस साल से यहां की जनता एक एक पार्टी को बहुमत दे रही है। 2014 में तो यहां की जनता ने चमत्कार ही कर दिया 73 सांसद जिता दिये फिर भी यूपी का विकास नहीं हुआ।

सोशलिस्ट पार्टी सपा हो गयी
राज बब्बर ने कहा कि मेरी सोच बचपन से समाजवादी थी इसीलिए राजनीति को इस पार्टी से आरंभ किया। लेकिन हमे लगा कि यहां पर सोशलिस्ट सोच ही नहीं है। इसीलिए वहां से निकल कर महात्मा गांधी की सोच वाली कांग्रेस में चला आया हूं। यहां पर अपना पन एवं सम्मान मिल रहा है। रहीं बात कांग्रेस की यह पार्टी की देश की एकता - अखण्डता एवं भाई चारा के लिए प्राणों की आहुति देती है। सोनिया गांधी एवं प्रियंका की सोच भी वहीं है। प्रियंका गांधी के यूपी प्रचार पर उन्होंने कहा कि देखते जाइए अभी तो हम आए आगे कौन कौन आता है।

शिवपाल छोटे बदन के पहलवान
कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि सपा नेता शिवपाल यादव छोटे बदन के पहलवान है। यह उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा । क्योंकि जिस दिन राज बब्बर को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी हाईकमान ने दी थी उसी दिन उन्होंने कहा था कि राज बब्बर दगे हुए कारतूस है।


 
   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET