U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

एबीवीपी की क्षेत्रीय छात्रा बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Lucknow, ABVP
Publised on : 17 July 2016,  Last updated Time 21:46
लखनऊ,17 जुलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) ने रविवार को राजधानी के बाक्सी के तलाब में छात्राओं की क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड की प्रमुख छात्राओं ने भाग लिया। एबीवीपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ममता यादव ने दो सत्रो पर छात्राओं को विवि एवं महाविद्यालय में होने वाली परेशानियों के बारे चर्चा की। शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर रणनीति भी बनी। साथ ही शैक्षिक समस्याओं को लेकर छात्राओं द्वारा अगस्त में विधानसभा घेरे जाने की रणनीति पर मुहर लग गई है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ममता यादव ने कहा कि गांवों की छात्राओं को जो शहर आने में सक्षम नहीं है। उन्हे विभिन्न माध्यमों से विकसित किया जाना अनिवार्य है। इसके लिए वुमेन डेवलपमेंट सेल ज्यादा कारगर होगी। जो छात्राओं को समय-समय पर शैक्षिक गतिविधियों से अवगत कराती रहेगी। उन्होंने कहा कि छात्राओं को महाविद्यालय और विवि परिसर में होने वाली रैकिंग व छेड़छाड़ की घटना से बचाने के लिए एक हेल्प लाइन नम्बर विवि द्वारा घोषित करने की मांग उठी है। साथ सोशल मीडिया में फेसबुक व्हाट्एप में ग्रुप बनाकर छात्राओं के उपर घटित होने वाली घटनाओं पर तुरंत सक्रियता हो सके। इससे होने वाली अनहोनी से बचाया जा सके।विवि महाविद्यालय में होने वाले छात्रसंघ चुनावों में छात्राओं के लिए एक पद आरक्षित होना चाहिए। सभी जिलों में छात्रावास की व्यवस्था होनी चाहिए। महिला के लिए एक अलग से विवि खोला जाना चाहिए। जिससे छात्राओं इसका लाभ मिलें।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि विवि छात्रा कानक्लेव के माध्यम से छात्राओं को जागरुक किया जायेगा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में इसके लिए जगह चिन्हित कर ली गई। छात्राओं को प्रशिक्षित कर उन्हें संगठन की गतिविधियों से जोड़ा जायेगा।
उन्होंने कहा कि छात्राओं को शैक्षणिक स्तर पर मजबूत करना और उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने काम हमारा संगठन करता रहा है।इस मौके पर क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री रमेश गडि़या, अंजलि चौहान, शोमी शर्मा, क्रीर्ति मिश्रा, वन्दना झा ने अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम में रितिका शर्मा, काजल,मधु भटिया, दिप्ती सिंह, नेहा कम्बोज, एकता दिप्ती सिंह, समेत अनेक छात्राओं ने भाग लिया।


 
   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET