U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

Election 2017:मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News
Publised on : 13 July 2016,  Last updated Time 22:50
लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति दलों के भांति भारत निर्वाचन आयोग भी सक्रिय हो गया है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरूण सिंघल ने आज जिलाधिकारियों से बात चीत कर चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।
यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव अगले कुछ माह में होना तय है। कयास यह भी लगाये जा रहे है कि इसी साल के अंत में पांच राज्यों के होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ यूपी के भी चुनाव करा दिये जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो फरवरी मार्च में चुनाव तय है। क्योंकि आगामी 15 मार्च तक नयी सरकार का गठन हो जाना है। इसे लेकर चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। आयोग इस बार 1500 मतदाताओं को ही एक मतदेय बूथ पर रखना चाहता है। ऐसे में करीब छह हजार बूथो की संख्या बढने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा जो बूथ जर्जर है उनके स्थान पर नये बूथो का गठन किया जाना है।
इसी तरह मतदाता सूची में त्रुटिया दूर करने एवं नये वोटरों को जोडने एवं ईवीएम सहित सुरक्षा आदि पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारियों से पोलिंग बूथो की रिपोर्ट मांगी गयी है। क्योंकि यदि दिसम्बर में अन्य प्रदेषों के साथ यूपी के भी चुनाव होते है तो आयोग द्वारा अगले अक्टूबर माह तक अधिसूचना जारी हो जायेगी।
 
आतंकियों के मददगारों की तलाश करेंगेः शेख हसीना भाजपा ने सौंपी विधायकों विधानसभाओं की अतिरिक्त जिम्मेदारी
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET