U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

केशव मौर्या ने घोषित की अपनी टीम, 15 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News, BJP State executive
Publised on : 12 July 2016,  Last updated Time 21:10
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी टीम घोषित कर दी है। उन्होने नई बनाई कार्यकारिणी में 15 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री, 15 मंत्री शामिल किए हैं। जबकि दो कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के साथ एक सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मौर्य की टीम में युवाओं को तरजीह दी गई है। जबकि जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की भी कोशिश की गई है।

मंगलवार को देर रात घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर शिव प्रताप शुक्ला सांसद (गोरखपुर),राजवीर सिंह सांसद (एटा), धर्मपाल सिंह विधायक (बरेली),गोपाल टण्डन विधायक (लखनऊ),डा. सत्यपाल सिंह सांसद (बागपत), श्री प्रकाश शर्मा (कानपुर), बाबूराम निषाद (हमीरपुर), श्रीमती कांता कर्दम (मेरठ), दयाशंकर सिंह (बलिया), जसवंत सैनी (सहारनपुर), अश्वनी त्यागी (मेरठ),सुरेश राणा (शामली), रामनरेश रावत (बाराबंकी), राकेश त्रिवेदी (वाराणसी), जेपीएस राठौर (शाहजहांपुर) मनोनीत किये गए हैं, जबकि महामंत्री पद पर स्वतंत्रदेव सिंह पटेल (जालौन), पंकज सिंह (लखनऊ), श्रीमती अनुपमा जायसवाल (बहराइच), सलिल विश्नोई (कानपुर), विद्यासागर सोनकर (जौनपुर), विजय बहादुर पाठक (लखनऊ), अशोक कटारिया (बिजनौर), सुनील बंसल (महामंत्री संगठन, लखनऊ) बनाए गए हैं। मंत्री पद पर संतोष सिंह (लखनऊ) गोविन्द शुक्ला (अमेठी), अनूप गुप्ता (लखीमपुर), श्रीमती रंजना उपाध्याय (चित्रकूट), कौशलेन्द्र सिंह पटेल (काशी), अमरपाल मौर्य, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर), महेश श्रीवास्तव (काशी), सुरेश अवस्थी (कानपुर), देवेन्द्र सिंह चौधरी (मेरठ), श्रीमती गीता शाक्य (औरैया), धर्मवारी प्रजापति (आगरा), सुभाष यादव यदुवंशी (संतकबीर नगर), श्रीमती मंजू दिलेर बाल्मीकि (संभल), शंकर गिरी (काशी) तथा बरेली के विधायक राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और आगरा के नवीन जैन को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

 

आतंकियों के मददगारों की तलाश करेंगेः शेख हसीना भाजपा ने सौंपी विधायकों विधानसभाओं की अतिरिक्त जिम्मेदारी
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET