|
|
|
|
|
|
|
|
सहारा के एजेण्ट ने गंगा में
कूदकर आत्महत्या की |
Tags: U.P.Samachar Sewa, U.P.
News, UP Web News, Sahara, Finance |
Publised
on : 10 July 2016, Last updated
Time 22:21 |
डलमऊ,
रायबरेली। सहारा कंपनी की चरमराती अर्थव्यवस्था का
खामियाजा उसके कर्मचारियों और एजेंटों को भुगतना पड़
रहा है। सहारा एजेण्ट भारी मानसिक दबाव में हैं। लोगों
का पैसा वापस नहीं मिलने के कारण उन्हें सामाजिक
आक्रोश का भी सामना करना पड़ रहा है। इसी आक्रोश और
मानसिक दबाव के चलते सहारा के एजेण्ट मनोज कुमार
श्रीवास्तव ने रविवार को गंगा में कूदकर आत्महत्या कर
ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंगा में गोताखोर उतार
कर शव की छानबीन करायी किन्तु शव तेज धारा में बह गया।
जानकारी के अनुसार
डलमऊ स्थित अम्बेडकर सेतु से रविवार को दिन के करीब
ग्यारह बजे एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। जिससे
वह गंगा की तेज धारा में बह गया। पुलिस को जानकारी
मिलने पर कस्बे से गोताखोरो के दल को बुलाया और उन्होने
गंगा में उतार दिया साथ ही जाल भी डलवाया। लेकिन युवक
का कही पता नही चला मौके से बरामद एक पत्र के मुताबिक
उसने पत्र में अपना नाम मनोज कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र
श्रीवास्तव निवासी जवाहर बिहार कालोनी मलिकमऊ लिख रखा
था वह अपनी बाइक संख्या यूपी33एके 1085 से आकर
अम्बेडकर सेतु के पास रूका था उसने अपने कपड़े व चप्पल
उतार कर वही रख दिये और गंगा की मुख्य धारा में छलांग
लगा दी। बाद में किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से युवक के
पिता सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव को दी गयी। सूचना पाकर
मौैके पर पहुंचे सुभाष चन्द्र ने बताया कि बाइक उनके
लड़के मनोज कुमार की है। मनोज दो बच्चो का पिता भी है
।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ए.के.पाण्डेय भी घटना स्थल पर
पहुंचे। उन्होने भी गोताखोरो को अपने अनुसार दिशा
निर्देश दिये उन्होने मनोज की बाइक की डिग्गी खुलवाकर
देखा तो उसमें सहारा कंपनी के कागजात पाये गये पिता के
मुताबिक मनोज सहारा कंपनी में एजेन्ट के रूप में काम
करता था।
|
|
News
source: UP Samachar Sewa |
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|