U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

ओल्गा ने भारत  के लिए रूस छोड़ा, सास ने घर से निकाला
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News, Olga Afimekova, Russian girl
Publised on : 10 July 2016,  Last updated Time 20:24
आगरा। भारतीय पति के लिए रूस छोडने वाली युवती आजकल भारी परेशानियों का सामना कर रही है। जिस देश के युवक के लिए उसने अपना मुल्क छोड़ दिया। उसी देश की सास ने उसे घर निकाल दिया। युवती आजकल अपने अधिकारों के लिए धरने पर है। मगर उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। हालत यह है कि एक छोटी बेटी को साथ लिए विदेशी युवती को खाने तक के लाले पड़ गए हैं।

आगरा में भारतीय से शादी करने वाली रुसी युवती ओल्गा अफीमेंकोवा आजकल भारी परेशानियों का सामना कर रही हैं। ओल्गा ने 2011 में स्थानीय नागरिक विक्रांत सिंह चंदेल से शादी की थी। किन्तु उसकी अपनी मदर इन लॉ (सास ) से नहीं बनती थी। ओल्गा ने कहा की उसकी सास उसे विदेशी होने के और दहेज़ ना लाने के कारण हमेशा परेशान करती थी। ओल्गा के एक बेटी भी है। हालत यहाँ पहुँच गई उसकी सास ने उसे ,उसके पति एवं बेटी को घर से बाहर निकाल दिया है और उन्हें घर में प्रवेश करने से रोक दिया गया है।ओल्गा ने बताया हमें रहने के लिए कोई अन्य जगह नहीं है। अंत में मैंने अपने अधिकारों के लिए घर के सामने भूख हड़ताल का सहारा लिया है। उसने कहा कि उसका विरोध तबतक जारी रहेगा जब तक उसे और उसके परिवार को घर में रहने के लिए स्थान नहीं दिया जाता । ओल्गा ने बताया हम बीस दिन से घर से बाहर हैं, खाने के लिए पैसा भी नहीं है। ओल्गा ने कहा कि उसने न्यू आगरा पुलिस स्टेशन से मदद भी मांगी पर पुलिस से उसे कोई मदद नहीं मिल सकी । (साभारः आगरा समाचार डाट काम)
 

आतंकियों के मददगारों की तलाश करेंगेः शेख हसीना भाजपा ने सौंपी विधायकों विधानसभाओं की अतिरिक्त जिम्मेदारी
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET