U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

पुलिस अफसर कार्यशैली बदलें, जिलों का औचक दौरा करेःदीपक सिंघल
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News
Publised on : 09 July 2016,  Last updated Time 20:22
लखनऊ। मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपनी कार्यशैली में बदलाव लायें तथा और अधिक तेजी लाकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखकर समय से आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता से सुनिश्चित करायी जाये। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी ऐसी कार्यशैली विकसित करें कि आम नागरिक निर्भीक होकर अपनी भावना उनके समक्ष खुलकर व्यक्त कर सकें। उन्होंने कहा कि कोई भी अप्रिय घटना घटित होने की जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में तत्काल लाया जाये, अविलम्ब स्थलीय निरीक्षण कर सही स्थिति की जानकारी प्राप्त की जाये। उन्होंने कहा कि मीडिया के बन्धुओं से बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रदेश सरकार द्वारा आम नागरिकों के लिये किये जा रहे प्रयासों की अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध करायें।
मुख्य सचिव ने यह निर्देश आज पुलिस महानिदेशक से वार्ता के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि बंद कमरों में मीटिंग लेने की परम्परा को बंद कर आम नागरिकों से सीधा संपर्क स्थापित किया जाये। उन्होंने कहा कि कोई भी अप्रिय घटना घटित होने पर सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन न किये जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।
श्री सिंघल ने कहा कि आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करने हेतु प्रमुख सचिव गृह एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा साथ-साथ जनपदों का दौरा किया जाये। उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान न तो स्वागत और न सलामी और न ही बैठकें होंगी। उन्होंने कहा कि समय का अधिक से अधिक उपयोग कर सम्बन्धित जनपद में औचक निरीक्षण के दौरान सीधे जनता से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना जायेगा। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज के आधार पर ही सम्बन्धित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
आतंकियों के मददगारों की तलाश करेंगेः शेख हसीना भाजपा ने सौंपी विधायकों विधानसभाओं की अतिरिक्त जिम्मेदारी
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET