U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

प्रतापगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, मीडिया कर्मी को लाठी डंडे से पीटा
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, UP Web News, Pratapgarh
Publised on : 08 July 2016,  Last updated Time 19:42

प्रतापगढ । जिले में सपा कार्यकर्ताओं का तांडव इस तरह से बढ़ता जा रहा है कि सपा के लोगों के खिलाफ आवाज उठाना अपनी मौत को बुलावा देने के समान होता जा रहा है। सपा के दबंगों को आलम यह कि सपा के काले कारनामे का विरोध करने वालों को सरेआम मारा-पीटा जा रह है।
गत दिवस सपा के लोगों ने एक मीडिया कर्मी को बीच चौरोहे पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मीडिया कर्मी का गुनाह बस इतना था कि वह सपा के लोगों की कालगुजारियों का पिछले कुछ दिनों से लगातार पर्दाफाश कर रहा था। लोगों ने हमले के पहले भी कई बार मीडियाकर्मी के आवाज को दबाने की कोशिश की थी। पर बिना किसी डर और भय के यह मीडिया कर्मी लगातार खबरें प्रकाशित कर रहा था। जिससे नाराज लोगों ने बुधवार को सुनील सोमवंशी पर जानलेवा हमला किया। नगर कोतवाली इलाके के सिविल लाइन चौकी के पास आंबेडकर चौराहे पर संवाददाता सुनील सोमवंशी को मौका देखकर सपा के गुडों ने जान से मारने की कोशिश की। लाठी डंडे और असलहा लेकर पहुंचे बाइक सवार लोगों ने बीच चौराहे पर सुनील पर हमला करके घायल कर दिया। चौराहे पर मौजूद भीड़-भाड़ की वजह से लोग एकजुट होने लगे। जिससे बदमाश वहां से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने दो आरोपी किशन कुमार और प्रमोद कुमार मिश्र बाइक समेत हिरासत में लिया है। शहर के कोतवाली थाने के थानाध्यक्ष का आलम यह है कि अभी तक मामले को दबाने की कोशिश कर रहे है।

आतंकियों के मददगारों की तलाश करेंगेः शेख हसीना भाजपा ने सौंपी विधायकों विधानसभाओं की अतिरिक्त जिम्मेदारी
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET