U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
बस्ती में हिन्दू युवा वाहिनी के संयोजक की हत्या, एसओ की कार फूंकी
Tags: Basti, Hindu Yuva Vahini leader Vishnu Datta Ojha,
Publised on : 2011:07:25       Time 22:45                    Update on  2011:07:25      Time 22:45 

समूचे पूर्वांचल में तनाव, बस्ती में स्थिति बेहद नाजुक
लखनऊ, 25 जुलाई। (उप्रससे)। बस्ती में हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक विष्णु दत्त ओझा की आज सायं गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। हिन्दू नेता की हत्या से समूचे पूर्वांचल में तनाव व्याप्त है। बस्ती नगर में स्थिति अत्यधिक तनावपूर्ण है जिला प्रशासन शहर की स्थिति सामान्य करने के लिए प्रयास कर रहा है। नगर में चारों ओर भीड़ एकत्रित हो रही है तथा जगह जगह जाम लगा दिया गया है।
उत्तर प्रदेश समाचार सेवा के बस्ती संवाददाता के अनुसार नगर में डिग्री कालेज के समीप सायं करीब साढ़े सात बजे हिन्दू नेता और युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक विष्णु दत्त ओझा को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। उन्हें निकट से तीन गोलियां मारी गईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हिन्दू नेता की हत्या की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई तथा जनता में आक्रोश व्याप्त हो गया। हत्या की सूचना पर जगह जगह लोग सड़कों पर उतर आये तथा नारेबाजी करने लगे। भीड़ ने शहर मे कई जगह जाम लगा दिया है।
हिन्दू नेता की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे तैं तथा लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। हत्या का समाचार पूर्वांचल के अन्य जिलो में पहुंचने से समूचे पूर्वांचल मे तनाव व्याप्त है। ज्ञातव्य है कि हिन्दू युवावाहिनी का संबंध गोरक्षपीठ के महंत और सासंद आदित्यनाथ से है। वे ही इस संस्था का मार्ग दर्शन करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही योगी आदित्य नाथ बस्ती के लिए रवाना हो गए हैं।
उधर आक्रोशित भीड़ ने थानाध्यक्ष की जीप को फूंक दिया है तथा कई बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया है. पुूरे शहर में स्थिति बेकाबू हो गई है।

 

Summary: Hindu leader V.D.Ojha shot dead in Basti City area evening on Monday. Clase betbeen Police and Hindu leader sporters, Police jeep and Choki in fire.
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET