U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
ट्रेन दुर्घटना में मृतक संख्या 68 हुई, 239 घायल

Tags:  Kalka Mail accident,  death toll 68,  injured 239

Publised on : 2011:07:11    Time 18:57                                      Update on  2011:07:11   Time 18:57

लखनऊ, 11 जुलाई। (उप्रससे)। फतेहपुर ट्रेन दुर्घटना में मृतक संख्या 68 हो गई है। जबकि 239 यात्री घायल हुए हैं। मृतकों में 46 की पहचान हो गई है जबकि 22 की शिनाख्त होनी बाकी है। दुर्घटना में मारे गए 19 लोगों के शव उनके परिजन ले गए हैं। उधर बचाव कार्य में लगी सेना और एनडीआरएफ की टीम वापस हो गई हैं।
विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था ब्रजलाल ने बताया कि दुर्घटना स्थल सभी बोगियों से लोगों लोगों को निकाला जा चुका है। अब किसी भी बोगी में कोई शव या घायल नहीं है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को फतेहपुर, कानपुर और लखनऊ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फतेहपुर के जिला अस्पताल और नर्सिंग होम में 103, कानपुर में 69, इलाहाबाद में 13 तथा लखनऊ में 2 घायलों को भर्ती कराया गया। जबकि मामूली रूप से घायल 63 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके घरों को भेज दिया गया।
श्री ब्रजलाल ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही सबसे पहले थाना अध्यक्ष मलवां और पुलिस अधीक्षक फतेहपुर रामभरोसे पहुंचे थे। इसके बाद जिला मुख्यालय से एक कंपनी पीएसी और पुलिस लाइन से प्रशिक्षु 200 जवानों को तत्काल घटना स्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद एनडीआरएफ की टाम तथा सेना मौकैे पर पहुंची थी।



News & Article:
 Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET