U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
प्रकृति का कहर : वज्रपात से दो मरें, चार झुलसे

Tags:

Publised on : 2011:07:08    Time 22:58                            Update on  2011:07:09   Time 11:11

आकाशीय बिजली गिरने से अब तक कई घरो के बुझे चिराग
फतेहपुर, 08 जुलाई। (उप्रससे)। आज दोपहर बाद बारिश व तेज हवाओं के साथ ग़डग़डाकर गिरी आकाशीय बिजली से जहां दो लोगो की मौत हो गयी। वहीं चार लोग बुरी तरह झुलस गये। जिन्हें थरियांव थानाध्यक्ष उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना पाकर जिला अस्पताल पहुंचे एसडीएम सदर एवं सदर तहसीलदार ने घटना की जानकारी लेने के पश्चात् मृतको के परिजनो को एक-एक लाख व झुलसे लोगो के परिजनो को शासन द्वारा उचित मदद दिलाये जाने का आश्वान भी दिया। यह घटना थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम बलईपुर मजरे औरई की है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बलईपुर मजरे औरई निवासी रामकुमार का 32 वर्षीय पुत्र विजयपाल, मोहनलाल की 12 वर्षीय पुत्री रजनी, रहिमाल का 16 वर्षीय पुत्र छोटू, रामकृपाल का 14 वर्षीय पुत्र गगन, पंचम का 12 वर्षीय पुत्र कौशी व 18 वर्षीय रंजीत आज दोपहर जंगल में मवेशी चरा रहे थे। तभी अचानक काले बादल आ गये और तेज हवाओें के साथ बारिश शुरू हो गयी। पानी से बचने के लिए उक्त सभी गांव के बाहर रामदास लेखपाल के खाली मकान मे जा घुसे और बरामदे मे बैठ गये। बताते है कि उक्त घर के करीब गोबर का ढेर लगा था। तभी तेज ग़डग़डाहट के साथ आकाशीय बिजली गोबर मे जा गिरी। जिसकी चपेट मे बरामदे में बैठे सभी लोग आ गये और बुरी तरह झुलस गये।
घटना की सूचना पाते ही ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जिस पर थरियांव थानाध्यक्ष रजित वर्मा दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और सभी झुलसे लोगो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाने लगे। तभी रास्ते में कौशी व रंजीत ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य चार झुलसे लोगो का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाते ही एसडीएम रामचन्द्र व तहसीलदार सदर एसके सिंह राजस्व कर्मियों के साथ आनन-फानन जिला चिकित्सालय पहुंचकर अपनी ही निगरानी में झुलसे चारो लोगो का इलाज करवाने के दौरान उनके परिजनो से घटना की वास्तविकता को जानने के बाद मृतको के परिजनो को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता एवं झुलसे लोगो को शासन द्वारा आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। वहीं दोनो शवो का पंचनामा भर विच्छेदन गृह भेज दिया गया।
इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। वहीं मृतको के परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के बडे बुजुर्ग उन्हें ढांढस बंधा रहे है। इस घटना की खबर क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गयी और जिसने भी इस घटना को सुना मौके पर पहुंच गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल कायम हो गया है। वहीं इस घटना की सूचना बसपा जिला कार्यालय प्रभारी विनोद गौतम को जैसी ही लगी। वही भी जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ितो का दु:ख दर्द सुना और शासन द्वारा उचित मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया। वहीं अपनी उपस्थित में डाक्टरो से झुलसे उक्त लोगो का उपचार
News & Article:
 Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET