U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
दूसरे दिन भी राहुल गांधी की पदयात्रा जारी
यूपी में जमीन खोकर किसानो को मिलती है गोलीः राहुल गांधी

Tags: Rahul Gandhi on foot march in U.P. rural area

Publised on : 2011:07:06    Time 12:31                             Update on  2011:07:06   Time 12:31 

ग्रेटर नोएडा, 06 जुलाई। (उप्रससे)। गांव में रात बिताने के बाद राहुल गांधी ने आज फिर अपनी पद यात्रा शुरु कर दी है। श्री गाधी ने बीती रात रामपुर बांगर गांव में विश्राम किया था। वे रात में गांव में एक घर में रुके तथा घर का बना ही खाना खाया। श्री गांधी ने आज सुबह इस गांव से अपनी पदयात्रा फिर शुरु कर दी है। श्री गांधी को आज अलीगढ़ पहुंचना है। वे नौ जुलाई को अलीगढ़ के नुमाइश मैदान पर किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। श्री गांधी ने आज गांव में किसानों को सम्बोधित किया उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा जमीनों का अधिग्रहण उत्तर प्रदेश में हो रहा है। इतनी जमीन कहीं और नहीं ली जा रही है। उन्होंन कहा कि प्रदेश में किसानों को जमीनों का उचित मुआवजा भी नहीं मिल रहा है। किसानों की जमीन कुछ सौ रुपये में ली जाती है और हजारों रूपये मीटर बेची जाती है। उन्होंने हरियाणा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि वहां किसानों पर गोली नहीं चलती। उनकी जमीन का अधिग्रहण विकास के कामों के लिए किया जाता है। किसानों को बाजार मूल्य के बराबर मुआवजा दिया जाता है। जबकि उत्तर प्रदेश में बाजार मूल्य और किसानों से ली जाने वाली जमीन के मूल्य में बड़ा अन्तर है। श्री गांधी ने युपी के किसानों को आश्वासन दिया कि वे दिल्ली तक उनकी बात को पहुंचाएंगे तथा किसानों के लिए अलग से कानून बनवाएंगे। श्री गांधी के साथ भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता ओर किसान मौजूद हैं।
News & Article:
 Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET