U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
मुरादाबाद में कुरान की बेइज्जती पर उग्र भीड़ का थाने पर हमला

Tags: A group of Mushlims attack on Manather Police station in Moradabad, D.I.G A.K.Singh injured

Publised on : 2011:07:06    Time 23:02                            Update on  2011:07:06   Time 23:02    

-थाने में घुसकर जीप फूंकी, डीआईजी घायल,
-पुलिसकर्मियों को दौडा दौड़ा कर पीटा, एक दर्जन से अधिक घायल
मुरादाबाद, 06 जुलाई। (उप्रससे)। जिले के मनैनाठेर क्षेत्र में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर कुरान की बेइाती करने का आरोप लगाकर भारी भीड़ ने आज यहां थाने पर हमला कर दिया। हमले के दाौरान थाने के भीतर घुसकर भीड़ ने जीप को फूंक दिया और पुलिसकर्मियों को दौडा दौड़ा कर पीटा। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे डीआईजी को भी नहीं बख्शा। उनपर भी हमला कर दिया। हमले में डीआीजी गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। भारी पुलिस बल के लाठी चार्ज से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की। घटना के बाद से क्षेत्र मे सन्नाटा पसरा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के थाना मैनाठेर मे ंपुलिस आज सुबह सैफियों वाली बघा गांव में दविश देने गई थी। पुलिस को छेड़छाड़ के मामले मे ंएक व्यक्ति की तलाश थी। आरोप है कि पुलिस ने एक घर में घुसकर घर का सामान फेक दिया। इस दौरान घर में रखी कुरान भी गिर गई। इस बात को लेकर घर के लोगों और पुलिस के बीच कहा सुनी हो गई। इसी दौरान गांव के और लोग भी इकट्टठा हो गए। बात बढ़ती देख पुलिस थाने लौट आयी। इसी दौरान कुरान की बेइाती की बात क्षेत्र में फैला दी गई। यह बात जैसे ही क्षेत्र मे फैली मुस्लिम वर्ग में आक्रोश फैल गया। भीड़ थाने पर इक्ट्ठा हो गई तथा संभल मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो फिर झड़प हो गई। इसी दौरान करीब दोपहर 12 बजे उग्र होती भीड़ थाने के भीतर घुस गई। भीड़ ने थानें खड़ी पुलिस जीप को फूकं दिया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। भीड़ के हमले से घबराये पुलिस वाले थाने से भागने लगे। लोगों ने पुिलिसकिर्मयों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा।
थाने पर हमले की जानकारी जैसे ही जिला मुख्यालय पर पहुची डीआईजी अशोक कुमार सिंह तत्काल मौके के लिए रवाना हो गए। डीआईजी जब थाने पर गाडी से उतर रहे थे उसी दौरान भीड़ ने उन्हें घेर लिया तथा उनपर भी हमला कर दिया। भीड़ के हमले से डीआईजी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनपर ईंट पत्थरों से हमला किया गया। हमले के दौरान डीआईजी जमीन पर गिर गए। उनके हाथ, रीढ़ की हड्डी और कालर बोन टूटने की जानकारी मिली है। डीआईजी पर हमले की जानकारी होने पर जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने जमकर लाठी चार्ज किया। इससे एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें छह लोग गभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने बाद में क्षेत्र के गावों मे ंदबिश दी। डींगरपुर, मैनाठेर आदि गांवों से भय के कारण लोगों ने पलायन कर दिया है।
हाइटेंशन लाइन से छूकर ट्रक फुंका, क्लीनर झुलसा
संभल (मुरादाबाद), 06 जुलाई। (उप्रससे)। क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन लोगों के लिए जानलेवा बनी हुई है। ढीले और नीचे लटके तारों के चपेट में आकर आये दिनर् दुघटनाएं हो रही हैं। क्षेत्र में आज हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक ट्रक धू धू कर जल गया और उसका क्लीनर झुलस गया। घटना से ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार नगर के न्यूरियो सराय का निवासी ट्रक चालक बाबू अपने ट्रक को लेकर असमोली क्षेत्र के सदीरनपुर गांव में मक्का के भुट्टे भरने गया था। उसके ट्रक पर क्लीनर मुहम्मदपुर टांडा का कैलाश था। आज दोपहर मक्का भरने के बाद ट्रक चालक बाबू ने क्लीनर को ट्रक चलाने के लिए दे दिया तथा स्वयं उतर कर शौच को चला गया। इसी दौरान ट्रक खेत से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया। यह काफी नीची थी तथा लटकी हुई थी। लाइन से छूते ही ट्रक में आग लग गई तथा वह धू धू कर जलने लगा। आग से ट्रक के टायर फट गए तथा उसमें बैठा क्लीनकर झुलस गया। आस पास के ग्रामीणों ने दौड़कर ट्रक की आग पर किसी तरह काूब पाया और क्लीनकर को निकाली तब तक बह पूरी तरह झुलस चुका था। क्लीनर की हालत गंभीर है।




News & Article:
 Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET