U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
सीएमओ की हत्या में सत्तारूढ़ दल के एमपी, एमएलसी का हाथ: दिविजय सिंह

Tags:

Publised on : 2011:07:05    Time 23:24                             Update on  2011:07:05   Time 23:24   

लखनऊ, 05 जुलाई। (उप्रससे)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिविजय सिंह ने आरोप लगाया है कि राजधानी में हुई तीन सीएमओ की हत्याओं में सत्तारुढ़ दल के एक सांसद और एक विधान परिषद् सदस्य का हाथ है। श्री सिह ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय उक्त लोगों को बचा रहा है। उन्होंने कहा कि एक मात्र सीबीआई की जांच ही ऐसा रास्ता है जिससे इस मामले का खुलासा हो सकता है। श्री सिंह आज यहां पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
श्री सिंह ने कहा कि राजधानी में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के धन के दुरुपयोग के चलते ही तीन सीएमओ की हत्या की गई। तीनों हत्याएं आपस में एक कड़ी से जुड़ी हैं। इन हत्याओं का मास्टरमाइंड सत्तारूढ़ दल से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केन्द्रीय धनराशि का प्रदेश में दुरुपयोग नहीं होने देगी। उसका अनुश्रवण किया जाएगा। श्री सिंह ने राहुल गांधी की पदयात्रा की आलोचना करने के लिए भाजपा नेता राजनाथ सिह को भी आड़े हाथों लिया।
News & Article:
 Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET