U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
अधर में लटक गई शाहगंज-ऊंचाहार रेल लाइन परियोजना

Tags:

Publised on : 2011:07:02     Time 22:58                  Update on  2011:07:02     Time 22:58

सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद भी नहीं शुरू हुआ निर्माण कार्य
सुलतानपुर 2 जुलाई (उप्रससे) : बहुप्रतीक्षित शाहगंज-ऊंचाहार रेल लाइन विभागीय उपेक्षा के चलते अधर में लटकी है। वर्ष भर पूर्व इंजीनियरिंग एवं यातायात सर्वेक्षण की रिपोर्ट मिलने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं शुरू कराया गया। विभागीय कार्यप्रणाली से रेलवे यातायात सुविधा की आस में बैठे जिले के लोग मायूस हो चले हैं। आईआरटी के तहत मांगी गई सूचना से प्रकरण का खुलासा हुआ है।
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. राकेया सिंह ने 11 मार्च को आरटीआई के तहत रेल मंत्रालय से शाहगंज-ऊंचाहार रेल लाइन निर्माण परियोजना की प्रगति रिपोर्ट मांगी थी। दो माह बाद भेजी गई सूचना में बताया गया कि इस परियोजना के तहत शाहगंज से ऊंचाहार के बीच सुलतानपुर, अमेठी, सलोन स्टेशनों व नये रेलवे मार्ग का इंजीनियरिंग व सर्वे कार्य जुलाई 2010 तक पूरा कर लिया गया। सूचना में निर्माण शुरू न होने के पीछे रेल मंत्रालय से आदेश पत्र न मिलने की बात कही गई है।
डॉ. राकेश सिंह ने रेलवे मंत्रालय के इस लचर व्यवस्था का खुलासा आरटीआई द्वारा दिये गये सूचना पर की है। उन्होंने कहा है कि तत्कालीन रेलमंत्री ममता बनर्जी ने ऊंचाहार-शाहगंज वाया सुलतानपुर-अमेठी रेलखंड निर्माण को रेल बजट में शामिल किया था। इससे जिले के लोगों में खुशी थी और उनमें सुगम रेल यात्रा की उम्मीद जगी थी।
नये रेलखण्ड से इन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
नये रेलखण्ड में सूरापुर, कादीपुर, मोतिगरपुर, बरौंसा, टेरी सुलतानपुर, दिखौली, धम्मौर, पिंडोरिया, अमेठी, पंडरी, अटेहा, परसादीपुर, सलोन, उसरैना, गंगासारी व अरखा रेलवे स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है। स्टेशन के बीच आने वाले मैरी, पुरा रामसिंह, नानपारा, रहमानपुर, गोपालपुर, कुम्हीपुर, सिमहिया, चतुरपुर, कादीपुर, भिमालपुर, गानापुर, मुरारपट्टी, डनदुरा, सातनपुर, भैरवपुर, हंसापुर, सुलतानपुर कला, मोतीगढ़पुर, सोमारपुर, अंकारीपुर, हमजाबाद, नया पुरिया, जुआ अलीपुर, इशहाकपुरी, टेरी, मदालती, सुलतानपुर स्टेशन, दिखौली, पाण्डेय पुरवा, लौहर पश्चिम व दक्षिण, सेन का पुरवा, दयाल का पुरवा, रातरा, गंगा का पुरवा, बसवानपुर, गुरहा, गोसाई का पुरवा, संडिला, पिंडोरिया, पूरे कर्मी, बनवारीपुर, लोकापुरमल, जमालपट्टी, तिवारीपुर, अमेठी, पंडितपुर, श्रीरामपुर, सुन्दरपुर, पूरे शिवालाल, लालशाहपुर, बासूपुर, पंडरी, पूरे लुनिया, पूरे शुकुल, पाठनपुर, धनई व पूरा चौहान आदि के लोग इस नई रेल लाइन से लाभान्वित होंगे।
आईआईटी सेलेक्शन में संजीव को मिला 201वीं रैंक
सुलतानपुर 2 जुलाई (उप्रससे) : इस जिले के बल्दीराय क्षेत्र के ग्राम विरधौरा निवासी खेतहर मजदूर उमा शंकर यादव का पुत्र संजीव कुमार यादव ने आईआईटी में आल इण्डिया मैरिट में 201 रैंक प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। संजीव कुमार की सफलता पर क्षेत्र के लोगों में खुशी व्याप्त है।
संजीव कुमार ने अपनी प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय विरधौरा से कक्षा पांच उत्तीर्ण किया व गांव के ही विद्यालय आदर्श जूनियर हाईस्कू ल से कक्षा आठ उत्तीर्ण की। बिना किसी कोचिंग व टयूशन के संजीव ने यह सफलता प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव की पारिवारिक स्थिति ठीक न होने के बाद भी वह अपने लगन व प्रतिभा के कारण आज इस स्थान पर पहुंचा है। संजीव कुमार यादव की इस सफलता पर ग्राम प्रधान राम शंकर यादव, बाल गोविन्द मौर्य, राजकुमार यादव, सुरेन्द्र, गयाबक्श, बब्बन वर्मा आदि ने संजीव कुमार यादव की इस सफलता पर उसे बधाई दी है।

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET