U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
यूपी में राष्ट्रपति शासन नहीं लगाएगी कांग्रेस

Tags: Not Governer ruls in U.P.: Congress

Publised on : 2011:07:01     Time 23:08                             Update on  2011:07:02     Time 07:48

लखनऊ, 01 जुलाई। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू नहीं करेगी। वह प्रदेश की बसपा को सरकार को खुद ही अपने हालात से गिरने या जनता द्वारा सत्ता से हटाये जाने का इंतजार करेगी। यह बात केन्द्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने आज यहां पत्राकारों से बातचीत में कही।

श्री जायसवाल ने कहा कि अपराध के मामले में मायवती सरकार ने मुलायम सिंह यादव की सरकार का भी रिकार्ड तोड़ दिया है। फिर भी अनुच्छेद 356 का उपयोग करके यहां राष्ट्रपति शासन लागू करने का कोई विचार नहीं है। जनता पर अत्याचार करने वाली सरकार को जनता ही हटाएगी। श्री जासवाल ने कहा कि मायावती सरकार कल्पना से भी अधिक बर्बर और असंवेदनशील है। इसके राज में हत्या, बलात्कार, अपहरण और वसूली चरम पर है। राज्य में दो सीएमओ की हत्या हो जाए और उसके बाद इन हत्याओं के मुख्य अभियुक्त को भी जेल में मार दिया जाए फिर भी सीबीआई जांच के आदेश नहीं दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चेहरे से नकाब हट जाने के डर से ही सरकार सीबीआई जांच की माग स्वीकार नहीं कर रही है। 

 

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET