U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
प्रेमी युगल ने मौत को गले लगाया

Tags:

Publised on : 2011:07:02     Time 22:58                  Update on  2011:07:02     Time 22:58

शाहजहांपुर 02 जुलाई। (उप्रससे)।। साथ जीने-मरने की कसम खाने वाले प्रेमी युगल ने सल्फास खाकर मौत को गले लगा लिया। परिजन आनन-फानन में बगैर पोस्टमार्टम कराये सीएचसी से शव ले गए और अंत्येष्टि कर दी। दोनों एक ही बिरादरी के थे लेकिन परिजनों को इनका साथ गवारा नहीं था।
थाना बण्डा के सिंहापुर कुरसंडा के 25 वर्षीय सत्यप्रकाश तथा 18 वर्षीय सत्यातारा (परिवर्तित नाम) का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब परिजनों ने बंदिशें लगाईं तो दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाते हुए सल्फास फांक ली। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया जहा सत्यप्रकाश ने उपचार के दौरान सुबह दस बजे दम तोड़ दिया, जबकि सत्यतारा ने भी 15 मिनट बाद अंतिम सांस ली। इस प्रेमी युगल के शवों को देखने के लिए सीएचसी पर भीड़ जुटी रही। इधर परिजन आनन-फानन में दोनों के शव गाव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। इस सम्बंध में एसओ रविंद्रप्रताप सिंह ने बताया कि इस घटना की थाने पर कोई सूचना नहीं आई है। फिर भी मामले की जाच कराई जाएगी।
मनरेग ब्लाक कोआर्डिनेटर पर घूस मांगने का आरोप
शाहजहांपुर। थाना जलालाबाद में प्रधान और पंचायत सदस्यों ने मनरेगा के ब्लाक कोआर्डिनेटर पर सोशल ऑडिट के नाम सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है।
ग्राम पंचायत हरेवा के प्रधान योगेन्द्र पाल कुशवाहा ने जिलाधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि कुछ दिन पूर्व मनरेगा के ब्लाक कोआर्डिनेटर सोशल ऑडिट करने गांव में पहुंची थीं। आरोप है कि उन्होंने सुविधा शुल्क मांगा और कहा कि ऑडिट सम्बन्धी समस्त अभिलेख उन्हें दे दें और फिर जैसा चाहें वैसा काम करायें। यह भी आश्वासन दिया कि यदि उनकी बात मानी गयी तो पंचायत का ऑडिट उनकी इच्छानुसार होता रहेगा। प्रधान का कहना है कि उनके द्वारा सुविधा शुल्क देने से मना करने पर कोआर्डिनेटर ने अभद्रता करते हुए फंसाने की धमकी दी। इधर प्रधान ने उपस्थित ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ पत्र सहित पत्र उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

 

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET