U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
किसान महापंचायत के लिए नोएडा प्रशासन ने अनुमति दी

Tags:

Publised on : 2011:07:02     Time 22:58                  Update on  2011:07:02     Time 22:58

रामलीला मैदान में 9 जुलाई को होगी कांग्रेस की किसान पंचायत
लखनऊ, 02 जुलाई। (उप्रससे)। प्रदेश सरकार और काग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप के दौर के बीच आज गौतमबुध्दनगर जिला प्रशासन ने किसान महापंचायत की अनुमति दे दी। महापंचायत नोएडा के रामलीला मैदान में होगी। अनुमति दिये जाने की जानकारी स्वयं जिलाधिकारी गौतमबुध्दनगर हृदयेश कुमार ने दी है। उधर जिलाधिकारी ने इस बात से भी इनकार किया है कि प्रशासन किसान महापंचायत को अनुमति नहीं देना चाहता था।
जिलाधिकारी हृदयेश कुमार ने बताया है कि भट्टा परसौल में किसान महापंचायत की अनुमति इसलिए नहीं दी गई क्योंकि वहां के किसान नहीं चाहते थे। उस गांव के लोगों ने जिला प्रशासन को लिखित में दिया था कि उनके नाम पर कोई राजनीति न होने दी जाए। इस अनुरोध के बाद ही वहां पचायत की अनुमति नहीं दी गी। इसके अलावा पचायत मे ंचूंकि अतिविशिष्ट और विशिष्ट महानुभावों के आने की संभावना है इसलिए उनके सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिेये वहां व्यवस्थाएं संभव नहीं थी। जिलाधिकारी ने बताया कि आज कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने प्रशासन को एक पत्र देकर पंचायतकेलिए रामलीला मैदान, स्टेडियम या सिटी सेंटर में स्थान देने की अनुमति मांगी थी। प्रशासन ने रामलीला मैदान में किसान महापंचायत की अनुमति दे दी है। किसान महापंचायत के लिए 9 जुलाई की अनुमति दी गई है।
 

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET