पांच वाइंट मजिस्ट्रेट मुख्य विकास अधिकारी
पद पर प्रोन्नत
लखनऊ, 01 जुलाई। (उप्रससे)। शासन
ने आज दो जिलों के जिलाधिकारियों समेत 11
आईएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं।
तबादला आदेश से उन्नाव के जिलाधिकारी के
आदेश में संशोधन किया गया है जबकि पांच
वाइंट मजिस्ट्रेट को मुख्य विकास अधिकारी
बनाय गया है।
शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुक्त
एवं सचिव राजस्व परिषद् राजीव कुमार (द्वितीय)
को निदेशक भूमि अध्याप्ति राजस्व परिषद्
के अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। मुख्य
विकास अधिकारी गौतमबुध्दनगर शीतल वर्मा का
कल उन्नाव के जिलाधिकारी पद पर किया गया
तबादला निरस्त कर दिया गया है। अब उन्हें
बांदा का जिलाधिकारी बनाया गया है। बांदा
के जिलधिकारी अरविन्द कुमार द्विवेदी को
उन्नाव का जिलाधिकारी बनाया गया है।
प्रतीक्षारत अनीता सी.मेश्राम को विशेष
सचिव शिक्षा विभाग बनाया गया है।
प्रतीक्षारत बिनय कुमार श्रीवास्तव को अपर
आयुक्त बस्ती बनाया गया है। प्रतीक्षारत
अजय कुमार सिंह को महानिदेशक परिवार
कल्याण लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।
प्रतीक्षारत दीपक अग्रवाल को विशेष सचिव
नियुक्ति विभाग के पद पर भेजा गया है।
वाइंट मजिस्ट्रेट गाजीपुर अमृत त्रिपाठी
को मुख्य विकास अधिकारी झांसी बनाया गया
है। वाइंट मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद अनिल
धींगरा को मुख्य विकास अधिकारी चन्दौली,
वाइंट मजिट्रेट जौनपुर एस.मुथु शलिनी को
मुख्य विकास अधिकारी मथुरा, वाइंट
मजिस्ट्रेट बदायुं पवन कुमार को मुख्य
विकास अधिकारी गौतमबुध्द नगर के पद पर
स्थानान्तरित किया गया है।
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
up_samachar@sify.com |