U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
"गंगा समग्र अभियान" का उमा भारती ने ब्रजघाट से किया शंखनाद

Tags:

Publised on : 2011:07:01     Time 10:22                  Update on  2011:07:01     Time 10:22


लखनऊ, 01 जुलाई। (उप्रससे)। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेत्री उमा भारती ने ब्रजघाट से " गंगा समग्र अभियान" का शंखनाद किया| गंगा के उद्धार को अपने जीवन का मिशन बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा का इस बार का मुख्य चुनावी मुद्दा गंगा को बचाना रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से नेशनल गंगा रिवर बेसिन अथॉरिटी पर खर्च हुए करोड़ों रुपयों का हिसाब भी मांगा। " गंगा समग्र अभियान" के शुभारम्भ के मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गंगा आज अपनी ही दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। बढ़ते शहरीकरण, औद्योगिकरण तथा बालू-बजरी पत्थर खनन के कारण गंगा में लगातार प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। आज यह नहाने योग्य भी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में मुख्य मुद्दा गंगा बचाओ अभियान रहेगा। गंगा एक्शन प्लान के नाम पर पिछले बीस वर्षों में नौ सौ करोड़ रुपये से ज्यादा गंगा सफाई के नाम पर सरकार द्वारा खर्च किए जा चुके हैं परन्तु गंगा साफ होने के बजाय और ज्यादा मैली होती जा रही है। मायावती की बसपा सरकार के माफिया, विधायक व मंत्री बालू-खनन का कार्य कर जमकर गंगा को खोखला कर प्रदूषण बढ़ा रहे हैं।

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET