लखनऊ, 02 जुलाई। (उप्रससे)। भाजपा के
प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज
वृन्दावन मथुरा में भाजपा युवा मोर्चा की
कार्यसमिति के अपने उद्धाटन भाषण में मिशन
2012 की जिम्मेदारी युवाओं को सौंपते हुए
कहा कि देश की जनता की कीमत पर आकंठ
भ्रष्टाचार में डूबी केन्द्र सरकार एक ओर
जहां साम्प्रदायिकता का खेल खेल रही है वही
प्रदेश की माया सरकार ने घोटाले दर घोटाले
करते हुए अब तक की सबसे भ्रष्टाचारी,
व्यभिचारी और दुराचारी सरकार होने का
परिचय दिया है। भाजपा मिशन 2012 की लडाई
प्रदेश में युवाओं के दम पर लडेगी तथा
सत्ताा में आने के बाद प्रदेश भर के युवाओं
के लिए रोजगार के दरवाजे खोलने का काम
करेगी।
बैठक में सांगठनिक समीक्षा करते हुए युवा
मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदीे
ने कहा कि भाजयुमो का प्रयास है कि वह बूथ
स्तर तक संगठन का गठन पूर्ण करे। आने वाले
समय में उ0प्र0 के राजनैतिक परिदृश्य में
युवाओं की भूमिका अहंम होगी। युवा मोर्चा
प्रदेश के युवाओं की समस्याओं के लिए सडकों
पर सघर्ष करेगा।
राज्य सभा सांसद कुसुम राय ने बैठक को
संबोधित करते हुए कहा कि युवा सदैव से
परिवर्तन करके इतिहास लिखता रहा है देश व
प्रदेश की विपरीत परिस्थितियों में
चुनौतियों को स्वीकार कर भाजपा शासन में
हुए विकास कार्यो की चर्चा युवा मोर्चा को
जन-जन तक पहुंचाना होगा। युवा मोर्चा के
राष्ट्रीय महामंत्री मनोरंजन मिश्र,
राष्ट्रीय मंत्री राजेश चौधरी, नरेश जैन
के अलावा बांके बिहारी महेश्वरी,
लक्ष्मीनारायण पाठक, रविकान्त गर्ग आदि
प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक का संचालन
सोमेन्द्र तोमर ने किया।
कल होने वाली बैठक में युवा मोर्चा के
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, भाजपा के
राष्ट्रीय महामंत्री व उ0प्र0 प्रभारी
नरेन्द्र सिंह तोमर, उ0प्र0 संगठन
महामंत्री राकेश जैन प्रमुख रूपसे बैठक का
मार्ग दर्शन करेंगे। युवा मोर्चा की दो
दिवसीय बैठक का विधिवत शुभारम्भ प्रदेश
अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, युवा मोर्चा
अध्यक्ष हरीश द्विवेदी, मोर्चे के
राष्ट्रीय महामंत्री मनोरजंन मिश्र द्वारा
दीप प्रज्जवलन एवं बंदेमातरम गान से किया।
किसान आत्महत्या की जांच करेगी भाजपा की
कमेटी
लखनऊ, 02 जुलाई। (उप्रससे)। भारतीय जनता
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप
शाही ने कर्ज में डुबे बुंदेलखंड के किसानें
द्वारा निरन्तर की जा रही आत्महत्याओं की
धटनाओं पर अत्यन्त दुख प्रकट करते हुए इसका
कारण प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की
संवेदन शून्यता करार दिया। उन्होंने कर्ज
में डूबे दोबारा जेल जाने के भय से ग्रस्त
महोबा जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के
ग्राम सिजहरी निवासी खज्जू की मृत्यु और
हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के
गांव पहाडी भिटारी निवासी बीरपाल द्वारा
आत्महत्या की जांच के लिए पूर्व मंत्री तथा
प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गुप्त, बालचंद
मिश्र, अनूसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
एवं पूर्व सांसद भानू प्रताप वर्मा तथा
साध्वी निरंजन ज्योति की एक कमेटी नियुक्त
की है जो दोनों पीड़ित परिवारों से मिलकर
पूरी घटना का ब्यौरा प्रदेश अध्यक्ष को
सौपेगी।
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
up_samachar@sify.com |