|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election
     
     
 

   

The U.P. Web News

LTTE के समर्थन पर MDMK के आठ

नेता POTA में गिरफ्तार

Tags: #LTTE, Livration Tigers of Tamil Elam, #Marumalarchi Dravida Munnetra Kazhagam#MDMK#JAYLALITA #मरुमालारची द्रविड़ मुनेत्रकष्गम एमडीएमके

चेन्नई,09 जुलाई 2002, तमिलनाडु पुलिस ने लिट्टे के समर्थन में बयान देने के आरोप में मरुमालारची द्रविड़ मुनेत्रकष्गम (एमडीएमके) के आठ नेताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नेताओं और कार्यकर्ताओं मे एक पूर्व सांसद भी शामिल है। इन सभी की गिरफ्तारी पोटा कानून के अन्तर्गत की गई ङै। राज्य में पोटा के तहत यह पहली गिरफ्तारी है। उधर एमडीएमके नेता वाइको ने शिकागो से कहा है कि वह 11 जुलाई को लौटेंगे। तमिलनाडु सरकार वाइको के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी करना चाहती थी किन्तु वारंट नहीं मिल सका। गिरफ्तार नेताओं में पूर्व सांसद एमपी गणेशमूर्ति, पूर्व विधायक वीएस मणियन तथा एक मजिस्ट्रेट एस वेंकटचलापति भी शामिल हैं।

जिन नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें यहां से 30 किमी दूर तिरुमंगलम में 29 जून को एक सभा में लिट्टे के समर्थन में खुलकर भाषणबाजी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तारियों के बाद शिकागो से वाइको ने जयललिता सरकार की निंदा की है।

Comments on this News & Article: upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET