U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  प्रबुद्धनगर में आपसी संघर्ष में दो की मौत
Tags: Shamli

 

 

Publised on : 12  February  2012       Time  21:52

लखनऊ, 12 फरवरी। (उप्रससे)। प्रदेश के प्रबुद्धनगर जिलें आज दिन निकलते ही खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष में दो लोगों की जान चली गई। एक व्यक्ति की मौके गोली लगने से मौके पर ही मृत्यु हुई जबकि हमलावर के पिता को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला।
राज्य मुख्यालय पर प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रबुध्नगर (शामली) के थाना थानाभवन क्षेत्र के ग्राम इस्लामपुर आज सुबह सूरज की किरणों के साथ उस समय दहल गया जब सुभाष पुत्र जगराम द्वारा किसी बात को लेकर रवि पुत्र किरण सिंह की हत्या कर दी। रवि की हत्या की सूचना मिलते ही रवि के परिजनों ने रवि की हत्या से क्षुब्ध होकर रवि के हत्यारे सुभाष के परिजनों पर हमला बोल दिया। इस जवाबी हमले में दोनों पक्ष खुलकर आमने सामने आ गये। जवाबी हमले में सुभाष के पिता जगराम की भी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार स्थिति को काबू पाते हुए हमलावरों को शांत किया और दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर मैडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया। घटना के बाद में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

News source: U.P.Samachar Sewa

Summary:

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET