|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election
     
     
 

   

The U.P. Web News

#CAA के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन,

जगह-जगह पुलिस पर हमले

Tags: # Delhi, Banglore, Ahemadabad, Lucknow, Mumbai, Sambhal

CLASH IN LUCKNOW ON CAAनई दिल्ली, 19 दिसम्बर 2019, ( यूपी समाचार सेवा )। नागरिकता संशोधन कानून ( सीएए ) के विरोध में गुरुवार को देशभर में प्रदर्शन हुआ। सबसे ज्यादा उग्र प्रदर्शन लखनऊ में हुआ। यहां कई वाहन फूंक दिये गए। पुलिस चौकियों में आग लगा दी गई। राजधानी दिल्ली में भी प्रदर्शन हुआ। जबकि दक्षिण भारत में प्रदर्शन हुए। वहीं गुजरात के अहमदाबाद में भी उग्र प्रदर्शन हुआ यहां पुलिसवालों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। पुलिस वालों की पत्थरों से कूच कर हत्या करने की कोशिश की गई।

सीएए के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान कुछ वामपंथी संगठनों ने किया था। इन संगठनों के साथ कुछ क्षेत्रीय दल भी शामिल हो गए। लेकिन, मुख्यतः इस प्रदर्शन में एक खास वर्ग के लोग शामिल हुए। दिल्ली के साथ-साथ लखनऊ, बंगलौर, अहमदाबाद, हैदराबाद और मुम्बई में प्रदर्शन हुए। मुम्बई के अगस्त क्रांति मैदान भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। यहां भी लोगों ने सीएए का विरोध किया। किन्तु सबसे खराब स्थिति लखनऊ और अहमदाबाद में हो गई। लखनऊ में जहां आगजनी की गई। जबकि अहमदाबाद में पुलिस वालों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। उत्तर प्रदेश के संभल भी उग्र प्रदर्शन हुए। यहां भी भीड़ ने हिंसा की। कई रोडवेज बसों को आग लगा दी गई। मोटर साइकिलें फूंक दी गईँ।

Comments on this News & Article: upsamacharsewa@gmail.com  

 
Lucknow clash on CAA दंगाइयों ने फूंकी दो पुलिस चौकी, बस और मीडिया की दो ओवी वैन, #CAA के खिलाफ बसपा सांसद राष्ट्रपति से मिले,कानून वापस लेने की मांग
यूपी सरकार चाहती है नमामि गंगे परियोजना का समय बढ़े फतेहपुर में युवती को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश
रामालय ट्रस्ट को मिले मन्दिर बनाने का अधिकार नये ट्रस्ट की जरूरत नहीं- महंत नृत्यगोपाल दास
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET