|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election
     
     
 

   

The U.P. Web News

फतेहपुर में युवती को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश

Tags: #Fatehpur #Girl burn#Rape

फतेहपुर, 14 दिसम्बर 2019, ( यूपी समाचार सेवा )। उन्नाव दुष्कर्म पीडिता की जलाकर मारने की घटना को लोग अभी भूले भी नहीं कि जिले में ऐसी ही एक सनसनीखेज घटना सामने आ गई। इस घटना में युवती संदिग्ध परिस्थिति में गंभीर रूप से झुलस गई। युवती के परिजनों ने पडो़सी युवक पर दुष्कर्म के बाद जलाने का आरोप लगाया है। जबकि प्रशासन प्रेम प्रसंग का मामला बता रहा है, जिसमें विवाद के बाद आग लगने की बात कही गई है। गंभीर रूप से झुलसी युवती को कानपुर के हैलेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी संजीव सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रशान्त् वर्मा गांव में पहुंच गए हैं। घटना के बाद प्रदेश में सरकारी मशीनरी में हडकंप मचा हुआ है।

आरोप है कि हुसैनगंज इलाके के एक गांव में बीती रात एक युवती के साथ गांव के ही युवक ने दरिंदगी की। सुबह जब उसने घटना को बताने की बात कही तो युवक ने तेल डालकर जला दिया। युवती चीखती हुई बाहर भागी तो पडोसियं ने आग बुझाकर उसे बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हैलेट रैफर कर दिया गया। पीडिता के बयान के अनुसार पड़ोसी युवक ने उसे जलाया है। जबकि एक दिन पहले उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था। युवती के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गांव से परिवार सहित फरार बताया जा रहा है।

Comments on this News & Article: upsamacharsewa@gmail.com  

 
यूपी सरकार चाहती है नमामि गंगे परियोजना का समय बढ़े राहुल के रेप इन इण्डिया बयान पर  संसद ठप
नहीं बच सकी उन्नाव काण्ड की पीड़िता, दिल्ली में हुई मृत्यु अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्ष की आठ  याचिकाएं
उन्नाव में बलातकार पीडिता को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर वैंकैया से मिले सांसद
औरंगजेब रोड़ के साइनबोर्ड पर सिख नेताओं ने कालिख पोती जीडीपी छह साल मे सबसे निचले स्तर पर, कृषि दर 2.1
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET