|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election
     
     
 

   

The U.P. Web News

नहीं बच सकी उन्नाव काण्ड की पीड़िता, दिल्ली में हुई मृत्यु

Burned rape victim Unnao lady died in Delhi hospital

U.P. Web Newsनई दिल्ली, 07 दिसम्बर 2019 (यूपी वेब न्यूज)। उन्नाव में बलात्कार के बाद जिंदा जलाई गई महिला की बीती रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। उसने रात 11.40 बजे अन्तिम सांस ली। गंभीर हालत में उसे दो दिन पहले दिल्ली के सफदरगंज चिकित्सलाय के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था। महिला 90 प्रतिशत से अधिक जल गई थी। वह जिस दिन भर्ती हुई उसी दिन से बेहोश थी। सफदरगंज चिकित्सालय के डा. शलभ कुमार ने बताया कि महिला को रात 11 बजे दिल का दौरा पड़ा। इसके चालीस मिनट बाद उसकी मौत हो गई।

गुरुवार की तड़के आरोपियों ने जलाया था

दुष्कर्म पीडित महिला को गुरुवार की सुबह बिहार वैसवारा रेलवे स्टेशन के पास आरोपियों ने घर लिया था। पहले उस पर हमला किया फिर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। महिला गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में एक किमी तक मदद के लिए दौड़ी थी। रास्ते में गिर जाने पर आस पास के लोगों ने आग बुझाकर महिला को चिकित्सालय पहुंचाया था। गंभीर हालत होने पर गुरुवार की रात ही उसे एयरलिफ्ट करके लखनऊ से दिल्ली लाया गया था।

सभी पांचों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में नामजद सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ग्राम प्रधान पति हरिशंकर और उनके बेटे शुभम, और शिवम, उमेश वाजपेयी तथा रामकिशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comments on this News & Article: upsamacharsewa@gmail.com  

 
रामालय ट्रस्ट को मिले मन्दिर बनाने का अधिकार नये ट्रस्ट की जरूरत नहीं- महंत नृत्यगोपाल दास
अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा में मस्जिद मंजूर नहीं-विहिप सुप्रीम कोर्ट भी आरटीआई के दायरे में
श्रीरामजन्मभूमि संघर्ष का इतिहास-दो श्रीरामजन्मभूमि संघर्ष का इतिहास-तीन
Sri Ram Janmbhoomi Movement Facts & History श्रीरामजन्मभूमि संघर्ष का इतिहास एक
आक्रोशित कारसेवकों ने छह दिसंबर को खो दिया था धैर्यः चंपत राय राम जन्मभूमि मामलाःकरोड़ों लोगों की आस्था ही सुबूत
धरम संसदः सरकार को छह माह की मोहलत मन्दिर निर्माण के लिए सरकार ने बढाया कदम,
राममन्दिर मामले की सुनवाई के लिए पांच सदस्यीय नई पीठ गठित
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET