|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election
     
     
 

   

The U.P. Web News

हैदराबादः रेप आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया

Four accused in Hyderabad Doctor rape murder case shot dead in encounter by Telangana Police urly morning

नई दिल्ली, 06 दिसम्बर 2019 (उप्रससे)। तेंलगाना के हैदराबाद में पशु चिकित्सक से हैवानियत के बाद जलाकर मारने के चारो आरोपियों को शुक्रवार की तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस चारों आरोपियों को सुबह करीब पांच बजे घटनास्थल पर वारदात का सीन रिक्रिएट करने के लिए ले गई थी।

हैदराबाद के साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने बताया कि पुलिस उन्हे लेकर घटनास्थल गई थी। वहां अभियुक्तों ने पुलिस से हथियार छीनकर हमला कर दिया। इस पर पुलिस ने जबावी फायरिंग की। इसमें चारों अभियुक्त मौके पर ही मारे गए। अभियुक्तों के मुठबेड़ में मारे जाने पर देशभर में मिश्रित प्रतिक्रियाए आ रही हैं। देश के अधिकांश लोगों ने मुठभेड़ पर खुशी जाहिर की है जबकि कुछ लोगों ने इसे कानून सम्मत नहीं माना है। लोगों का कहना है कि सजा हमेशा कानूनी तरीके से ही दी जानी चाहिए।

चारों अभियुक्त 29 नवम्बर को हुए थे गिरफ्तार

पुलिस ने महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और फिर उसे जलाकर मार डालने के आरोपी मोहम्मद आरिफ समेत चारों को 29 नवम्बर को गिरफ्तार किया था। ये सभी ट्रक चालक और हेल्पर थे। इन्होंने 27 नवम्बर की शाम एक टोल प्लाजा के पास योजनाबद्ध तरीके से महिला पशु चिकित्सक की स्कूटी को पंचर करके उसे ममद देने के बहाने बहला फुसला लिया था। फिर उसे जंगल में लेजाकर दुश्कर्म किया और बाद में गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे जला दिया। जले हुए शव को साइबराबाद थाना क्षेत्र में एक फ्लाईओवर के नीचे फेंक दिया। महिला चिकित्सक का शव 28 नवम्बर की सुबह बरामद किया गया था। इस मामले में लापरवाही पर कई पुलिसकर्मियों की निंलंवित किया गया था।

Comments on this News & Article: upsamacharsewa@gmail.com  

 
रामालय ट्रस्ट को मिले मन्दिर बनाने का अधिकार नये ट्रस्ट की जरूरत नहीं- महंत नृत्यगोपाल दास
अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा में मस्जिद मंजूर नहीं-विहिप सुप्रीम कोर्ट भी आरटीआई के दायरे में
श्रीरामजन्मभूमि संघर्ष का इतिहास-दो श्रीरामजन्मभूमि संघर्ष का इतिहास-तीन
Sri Ram Janmbhoomi Movement Facts & History श्रीरामजन्मभूमि संघर्ष का इतिहास एक
आक्रोशित कारसेवकों ने छह दिसंबर को खो दिया था धैर्यः चंपत राय राम जन्मभूमि मामलाःकरोड़ों लोगों की आस्था ही सुबूत
धरम संसदः सरकार को छह माह की मोहलत मन्दिर निर्माण के लिए सरकार ने बढाया कदम,
राममन्दिर मामले की सुनवाई के लिए पांच सदस्यीय नई पीठ गठित
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET