|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election
     
     
 

   

The U.P. Web News

उन्नाव में बलातकार पीडिता को जिंदा जलाकर

मारने की कोशिश, गंभीर

लखनऊ, 05 दिसम्बर 2019 (उप्रससे)। मण्डल के जिला उन्नाव में सामूहिक बलात्कार पीडिता को जिंदा जलाकर मार डालने की कोशिश की गई है। महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में राजधानी के सिविल चिकित्सालय में भर्ती है। महिला के द्वारा बताये गए गांव के ही आरोपियों के नाम के आधार पर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांचों आरोपी महिला के गांव के ही हैं तथा बलात्कार के आरोप में जेल जा चुके हैं। ये जमानत पर छूटे हुए थे।

जानकारी के अनुसार उन्नाव के थाना बिहार के एक गांव की महिला गुरुवार सुबह रायबरेली जाने के लिए अपने घर तड़के निकली थी। वह जब बैसवारा बिहार रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो गांव के ही पांच छह लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसे लाठी डंडों से भी पीटा गया। जब वह बेहोश होकर गिर गई तो उस पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। इससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। शोर मचाने पर आस पास के लोग इक्ट्ठा हुए तो हमलावर फरार हो गए। आरोप है कि हरिशंकर त्रिवेदी, किशोर, शुभम, शिवम और उमेश ने उसे जलाया।

घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी देवेन्द्र पाण्डे और एसपी विक्रांत वीर तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके अलावा कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला द्वारा बताये गए नामों के आधार पर उनके घरों से पांचों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अुसार पांचों अभियुक्त अपने घरों पर मौजूद थे। उधर गंभीर रूप से घायल महिला को पहले कानपुर फिर वहा से लखनऊ स्थानान्तरित किया गया। लखनऊ सिविल में भर्ती महिला की हालतं गंभीर बनी हुई है।

उधर इस मामले में प्रदेश सरकार ने गंभीर रूख अपनाया है। महिला के समुचित इलाज की व्यवस्था सरकार की ओर से करने के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने तत्काल कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। घटना की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी निंदा की है।

Comments on this News & Article: upsamacharsewa@gmail.com  

 
रामालय ट्रस्ट को मिले मन्दिर बनाने का अधिकार नये ट्रस्ट की जरूरत नहीं- महंत नृत्यगोपाल दास
अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा में मस्जिद मंजूर नहीं-विहिप सुप्रीम कोर्ट भी आरटीआई के दायरे में
श्रीरामजन्मभूमि संघर्ष का इतिहास-दो श्रीरामजन्मभूमि संघर्ष का इतिहास-तीन
Sri Ram Janmbhoomi Movement Facts & History श्रीरामजन्मभूमि संघर्ष का इतिहास एक
आक्रोशित कारसेवकों ने छह दिसंबर को खो दिया था धैर्यः चंपत राय राम जन्मभूमि मामलाःकरोड़ों लोगों की आस्था ही सुबूत
धरम संसदः सरकार को छह माह की मोहलत मन्दिर निर्माण के लिए सरकार ने बढाया कदम,
राममन्दिर मामले की सुनवाई के लिए पांच सदस्यीय नई पीठ गठित
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET