U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

समाजवादियों का काम बोलता है-अखिलेश
Tags: Lucknow
Publised on : Last Updated on: 19 December 2016 , Time 21:18

लखनऊ 19  दिसम्बर ( उप्रससे ) | मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी लोग अपना काम लेकर जनता के बीच खड़े हैं। समाजवादियों का काम बोलता है। आने वाले समय में लोगों के बीच ये बात जाएगी कि काम बोलता है या फिर जुमला बोलता है। मुख्यमंत्री लोक भवन में रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार एवं सम्मान समारोह के दौरान बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जुमला बोलने वाले लोग दिखाई नहीं देंगे। जनता ने अच्छे दिन की उम्मीद में खूब मतदान किया कि शायद अच्छे दिन आ जाएंगे हालांकि हमें अभी तक अच्छे दिन दिखाई नहीं दे रहे, अगर आपको दिखाई दे रहे हों तो जरूर बताना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बहुत प्रतिभाएं छिपी हैं और हम प्रतिभाओं को सम्मानित करने में कभी पीछे नहीं रहे। चाहे कवि हों, साहित्यकार हों या फिर खिलाड़ी, हमने सभी को सम्मानित किया है। इसके अलावा महिलाओं को सम्मानित करने में भी प्रदेश सरकार आगे है। उन्होंने कहा कि 1090 ऐसी व्यवस्था है, जिसने बेटियों को बड़े पैमाने पर लाभ पहुंचाया है। इससे महिलाओं को बेहद मदद मिली है। अभी तक 06 लाख महिलाओं की 1090 के जरिए मदद की जा चकी है।
है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को लोक भवन में सात विभुतियों को यश भारती सम्मान दिया। वर्ष 2016-17 में अब तक 84 लोगों को यश भारती सम्मान दिए जा चुके हैं। वहीं वर्ष 2015-16 में यह आंकडा 44 था। इसके साथ ही सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में सूबे की लक्ष्मीबाई पुरस्कार विजेताओं का भी सम्मान किया। इस तरह जहां ब्रायन साइल्स, गौरी खन्ना, रिचा जोशी, वासी खान, देवेन्द्र कुमार, आनन्देश्वर पाण्डेय व राम सिंह यादव को यश भारती से सम्मान दिया गया। वहीं उन्होंने 88 लोगों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से नवाजा। इसके साथ ही 315 ग्राम प्रधानों को वीरता अवार्ड से सम्मानित किया।
अखिलेश ने कहा कि यश भारती की शुरुआत नेताजी ने की थी, हम अब भी टैलेंट को ढूंढ रहे हैं। देश की तरक्की बिना आधी आबादी के संभव नहीं है। देश की आधी आबादी यूपी की है। समाजवादी लोगों ने बेटियों को लक्ष्मीबाई का सम्मान दिया है। महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन योजना का की शुरुआत की। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में सबसे ज्यादा लैपटॉप बाटे हैं, जिसमें सबसे अधिक लड़कियों को दिया है। भविष्य में विकास और तेजी हो यही हमारी सरकार का प्रयास है।

11 जीआरआर के ले.ज.विपिन रावत होंगे नए जनरल दलदल में फंस गया यूपी के विकास का पहियाः अमित शाह
बेहतर होगी प्रदेश की क़ानून व्यवस्था: धर्मेन्द्र यादव मोदीनगर में नोटबंदी के विरोध में तहसील का घेराव
महिला सिपाही के खाते में पहुंचे सौ करोड़ जनता विकास चाहती हैः अखिलेश यादव
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET