U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

दलदल में फंस गया यूपी के विकास का पहियाः अमित शाह
Tags: # BJP Amit Shah Parivartan Rally
Publised on : Last Updated on: 17 december 2016 , Time 20.49

शाहजहांपुर, 16 दिसम्बर 2016 (सुयश सिन्हा)। परिवर्तन यात्रा के समापन पर आयोजित रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शहीदों की धरा शाहजहांपुर की धरती को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि हर संग्राम में शाहजहांपुर की धरती ने देश को नई दिशा दिखाई है। इस बार भी यहां से चली परिवर्तन की बयार पूरे प्रदेश में फैलेगी।  बरेली मोड़ स्थित मैदान में आयोजित रैली में अपने तय कार्यक्रम से करीब एक घंटा विलम्ब से पहुंचे अमित शाह ने कहा कि परिवर्तन यात्रा उत्तर प्रदेश में केवल सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की दशा और दिशा में बदलाव लाने के लिए निकली है।

सपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज देश के तमाम अन्य राज्य विकास में काफी आगे निकल गये लेकिन उत्तर प्रदेश पिछड़ता जा रहा है। यहां के विकास का पहिया चाचा भतीजा और बुआ भतीजा के दलदल में फंस गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले पांच साल का हिसाब देकर अखिलेश नोटबंदी का विरोध करें। केन्द्र सरकार की तमाम योजनाओं को मंत्र की तरह पढ़कर उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को जानबूझकर नहीं दिया जा रहा है। फसल बीमा जैसी योजना का लाभ भी यहां के किसानों को नहीं मिला। सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए श्री शाह ने कहा कि सपा कांग्रेस ही नहीं और सभी दल इकठ्ठा हो जायें फिर भी वह भाजपा की भारी जीत को नहीं रोक पाएंगे। अमित शाह ने मुलायम सिंह यादव में चल रही कुनबे की कलह पर चुटकी लेते हुए कहा कि चाचा कहते हैं कि मुख्तार अंसारी को पार्टी में लेंगे। भतीजे अखिलेश कहते हैं नहीं लेंगे। इसी में पूरी सरकार फंसी और जनता बेहाल है। यही नहीं, केंद्र की मोदी सरकार की योजनाएं भी चाचा- भतीजे के झगड़े में फंसकर रह गई हैं।

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा परिवार और जातिवाद की राजनीति करती हैं। यह प्रदेश का विकास किसी हाल में नहीं कर सकतीं। अमित शाह ने कहा कि प्रदेश की जनता दो तिहाई बहमुत देकर भाजपा की सरकार बनाए। अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में किसी चीज की कमी नहीं है। कुदरत ने खूब नेमत लुटाई है। पानी भरपूर, जमीन भी खूब है। इसके बाद भी विकास का पहिया ठहरा हुआ है। कभी चाचा भतीजे तो कभी बुआ भतीजे के चक्रव्यू में उप्र फंस जाता है। विकास की चिंता यहां किसे है। अमित शाह ने कहा कि परेशान करने वाली बात है कि मेधावी उत्तर प्रदेश से ज्यादा अन्य राज्य कहीं आगे निकल गए। देश को राह दिखाने वाला प्रदेश पिछड़ गया। भाजपा उसे सही रास्ते पर ले जाने के लिए दृढ़संकल्प है। इसी कोशिश में पूरे प्रदेश में मुहिम छेड़ी है। उन्होंने कहा कि बदलाव के लिए जरूरी है कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बने।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी पूछते हैं कि ढाई साल में प्रधानमंत्री मोदी ने क्या किया उसका जवाब है कि हमने देश को एक बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया जबकि कांग्रेस ने देश को घोटाले वाली सरकार दी। कश्मीर समस्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में कश्मीर में गोली की शुरूआत पाकिस्तान से होती थी और अन्त भी पाकिस्तान करता था, लेकिन अब गोली की शुरूआत पाकिस्तान से होती है और अन्त हमारे देश की बहादुर सेना करती है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को दो तिहाई बहुमत से जिताने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में गुण्डा राज खत्म करके उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए भाजपा को जितायें तभी उत्तर प्रदेश का भला हो सकेगा।
इस दौरान केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, कृष्णाराज, दिल्ली के सांसद रमेश बिदुड़ी, रीता बहुगुणा जोशी, हर्षबर्धन सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा अनावा, भाजपा विधायक सुरेश कुमार खन्ना, रोशन लाल वर्मा, परिवर्तन यात्रा संयोजक नवनीत पाठक, वीरेन्द्र पाल सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद थे।
 

सपा ने बदले अखिलेश की अध्यक्षी में तय उरई के प्रत्याशी परिवार के मुखिया का दायित्व, हर घर में हो शौचालयः डीएम
राम मंदिर निर्माण से पहले लगे गौ वध पर रोक-कौशिक प्रतापगढ़ में राजा भैया के दौ करीबियों की बम मारकर हत्या
यूपी से गरीबी और गुण्डाराज हटाएः मोदी मुरादाबाद में हर्ष फायरिंग से दुल्हन के भाई की मौत
गोमती में मूर्ति विसर्जन के दौरान पांच लोग डूबे सपा ने घोषित किये 23 प्रत्याशी, अतीक भी प्रत्याश
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET