U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

दुख देने वालों से जनता हिसाब लेगीः अखिलेश यादव
Tags: #Lucknow # Demonetisation #Amar Ujala Samvad # CM Akhilesh Yadav#Indushekhar Pancholi, Editor
Publised on : 15 December 2016,  Last updated Time 21:17

CM Akhilesh Yadav and Indu Shekhar Pancholiलखनऊ, 15 दिसम्बर 2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकतंत्र में जनता को दुख देने वाले से जनता पूरा हिसाब लेती है। उन्होंने यह टिप्पड़ी गुरुवार को यहां होटल ताज विवांता में आयोजित अमर उजला संवाद कार्यक्रम में की।

श्री यादव ने कहा कि नोटबंदी से जनता को भारी परेशानी हो रही है। सरकार ने नोटबंदी से पहले कोई तैयारी नहीं की। इससे गरीब जनता को काफी तकलीफ हो रही है। रोजगार कम हुए हैं, विकास की गति रुक गई है। समय बीतने के साथ-साथ तकलीफ और बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बड़े लोग तो कागजों पर लेनदेन कर लेते हैं किन्तु गरीब आदमी अपने पैसे के लिए लाइन में खड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैसा काला और सफेद नहीं होता, लेनदेन काला सफेद होता है। किसी लेनदेन में जरूरी टैक्स वसूली के बाद भी जमा नहीं करने पर आम आदमी का क्या दोष है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती किसानी का काम समय से जुड़ा है। समय से बीज, खाद और अन्य कृषि निवेश उपलब्ध नहीं होने से बुआई नहीं हो पा रही है। जिससे किसान को बहुत नुकसान होता है। उन्होने कहा कि कृषि उपजों पर से इम्पोर्ट ड्यूटी खत्म करने से किसान प्रभावित होता है। चीनी पर इम्पोर्ट ड्यूटी कम किये जाने से गन्ना किसानों को बहुत नुकसान हुआ। ऐसे में प्रदेश सरकार ने बजट में व्यवस्था करके उनकी सहायता की थी।

सपा ने बदले अखिलेश की अध्यक्षी में तय उरई के प्रत्याशी परिवार के मुखिया का दायित्व, हर घर में हो शौचालयः डीएम
राम मंदिर निर्माण से पहले लगे गौ वध पर रोक-कौशिक प्रतापगढ़ में राजा भैया के दौ करीबियों की बम मारकर हत्या
यूपी से गरीबी और गुण्डाराज हटाएः मोदी मुरादाबाद में हर्ष फायरिंग से दुल्हन के भाई की मौत
गोमती में मूर्ति विसर्जन के दौरान पांच लोग डूबे सपा ने घोषित किये 23 प्रत्याशी, अतीक भी प्रत्याश
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET