नई
दिल्ली,
15 दिसम्बर
2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)।
भारतीय जनता पार्टी ने सुश्री पूनम महाजन
को भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय
अध्यक्ष नियुक्त किया है। महाजन मुम्बई से
पार्टी की सांसद हैं तथा पूर्व केन्द्रीय
मंत्री और वरिष्ठ नेता स्व. प्रमोद महाजन
की बेटी हैं। इनके अलावा पार्टी ने
अनूसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति तथा
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्षों की भी
घोषणा कर दी है। इन पदों पर नियुक्ति का
फैसला आज गुरुवार को केन्द्रीय कार्यालय
में सम्पन्न केन्द्रीय पदाधिकारियों की
बैठक में लिया गया।
पार्टी के
राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नियुक्ति
की घोषणा करते हुए बताया कि भाजयुमो
अध्यक्ष पद पर श्रीमती पूनम महाजन (सांसद),
अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पद पर श्री
विनोद सोनकर (सांसद), अनुसूचित जनजाति
मोर्चा अध्यक्ष पद पर श्री रामविचार नेताम
(सांसद) तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष
पद पर श्री दारा सिंह चौहान (पूर्व सांसद)
को नियुक्त किया गया है।