U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

लखीमपुर में बैंक से पैसा न मिलने पर आक्रोशित जनता ने जाम लगाया
 
Tags: Lakhimpur Khiri, Demonetisation effact, JAM ON ROAD
Publised on : 09 December 2016,  Last updated Time 07:35

लखीमपुर खीरी, 09 दिसम्बर 2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)। नोटबन्दी से परेशान जनता ने आज इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के मैनेजर की गलत बयानी के चलते मोहम्मदी-गोला मार्ग जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। जाम की सूचना पर एसडीएम, सीओ व प्रभारी निरीक्षक दलबल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने जनता को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। लगभग एक घण्टे लगे जाम से वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गईं। इस समय जनता नोटबन्दी के चलते बैकों के बाहर लाइन में लगी है। नगर की तमाम बैंकों में कैश न होने की समस्या के चलते लोग दिन भर लाइनों में लगने के बाद भी पैसा नहीं निकाल पा रहे है। वहीं कुछ बैंकों के मैनेजरों का जनता के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया अपना कर पहले से परेशान जनता को आक्रोशित किया जा रहा है। गुरूवार कुछ ऐसा ही मोहम्मदी स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में हुआ। जैसे ही बैंक खुली जनता लाइनों में लग गई। जब ग्यारह बजे तक लोगों को पेमेंन्ट नही मिला तो लोगों ने मैनेजर से पूछा कि कैश तब तक आयेगा। मैनेजर ने लोगों को फटकारते हुए कहा कि जब कैश की किल्लत है तो वह क्या कर सकते हैं। इतना सब समझाने के बाद भी आपको समझ नही आता। जब लोगों ने उत्तेजित होकर जाम लगाने की बात कही तो शाखा प्रबन्धकने लोगों को समझाने की जगह जाम लगाने की दुहाई दे दी। स्टाफ से पीडित व आक्रोशित जनता ने सडक पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम नागेन्द्र सिंह, सीओ एलडी भारती, कोतवाल गुलाब शंकर पाण्डेय मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगों को शांत कर जाम खुलवाया। तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो सका।


मृतक के परिजन को एक करोड़ के मुआवजे की मांग
लखीमपुर खीरी। लखनऊ मंे पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षकांे व कर्मचारियों पर लाठी चार्ज और एक शिक्षक की मौत से शिक्षक संगठनों में उबाल आ गया। अटेवा पेंशन बचाओं संघर्ष समिति सहित अन्य शिक्षक संगठनों ने इसकी घोर निन्दा की है। मृतक के परिवार को एक करोड़ रूपये की आर्थिक मदद और घायलों को 50 हजार रूपये देनें की मांग की है। माध्यमिक शिक्षक संघ ने कृषक समाज इण्टर कालेज में जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र नाथ शुक्ल की अध्क्षता में बैठक की। संचालन करते हुए जिला मंत्री अरविन्द वर्मा ने लाठीचार्ज की घोर निन्दा की। मांँग की कि लाठीचार्ज मारे गये। शिक्षक के परिवार को एक करोड़ रूपये की आर्थिक मदद और आश्रितों को नौकरी दी जायें। बैठक में प्रमोद कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे। धर्मसभा इण्टर कालेज के शिक्षकों ने बैठक कर लाठीचार्ज की निन्दा की। इस दौरान लवकुश शुक्ला, जसवन्तलाल, रतन सिंह, प्रेमानन्द, राजेश कुमार वर्मा, श्याम किशोर, अनिल आदि मौजूद रहे। उधर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि घटना के विरोध में नौ नवम्बर को सभी शिक्षक आकस्मिक अवकाश लेकर विलोबी मैदान लखीमपुर में एकत्र होकर सीएम को समबोधित विरोधपत्र डीएम को सौपेगें। उधर अटेवा पेन्शन बचाआंे संघर्ष समिति ने जीआईसी मैदान में एकत्र होकर लाठीचार्ज की कडे़ शब्दो में निन्दा की। जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य ने कहा कि लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायें। मारे गये साथी के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद दी जायें। इस मौके पर सभी ने श्रद्धांजलि दी। लाठी चार्ज में रमियाबेहड़ ब्लाॅक शिक्षक राजीव सेंगर गम्भीर रूप से जख्मी हुए।

डीएम से आज मिलेंगे शिक्षक, सौपेंगे मुख्यमंत्री को सम्बोधितज्ञापन
लखनऊ में पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज से हुई दो शिक्षकांे की मौत कईयों के घायल होने से जिले के सभी शिक्षकों में है आक्रोश
लखीमपुर खीरी। जिले के सभी शिक्षक आज डीएमआकाशदीप से मुलाकात करेंगे और मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन देंगे। ज्ञापन में शिक्षकों की पिटाई के मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी लखनऊ पुलिस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करेंगे। उत्तर प्रदेशीय पूूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि लखनऊ में विधानसभा के बाहर शिक्षक अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर धरना पदर्शन कर रहे थे। उसी समय लखनऊ पुलिस ने प्रदर्शनकारी शिक्षकों पर लाठी चार्ज किया। इस लाठी चार्ज में दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा तमाम शिक्षक गम्भीर रूप घायल हो गए हैं। घायल शिक्षकों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया कि जिले की रमियाबेहड़ प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक राजीव सेंगर को कई गम्भीर चोटें आईं हैं। उनका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिले के सभी शिक्ष कइस घटना की कड़ी निन्दा करते हैं। इस घटना से गुस्साए सभी शिक्षकों ने अपने-अपने स्कूलों में रहकर गुरूवार को हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया। अध्यक्ष ने बताया कि 09 दिसम्बर (आज) सभी शिक्षक डीएम से मिलकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन देकर मामले की जांच कराकर लाठी चार्ज के दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे। इसके अलावा जिले के सभी ब्लाकों के शिक्षकों ने गुरूवार को अपने-अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया।

बेहजम की बैंक नहीं ले रहा दस का सिक्का
बेहजम खीरी। जिले में दस के सिक्के को लेकर भी लोगों को परेशान किया जा रहा है। कई बैंकों को इस सिक्के को नकली सिक्का बताकर खाताधारकों को वापस कर दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला जिले की बेहजम ब्लाक स्थित इण्डियन ओवरसीज बैंक में प्रकाश में आया है। बता दें कि इस समय नोटबन्दी से आम जनता परेशान तो है ही। ऊपर से बैंकों में एक नया कानून जारी कर दिया गया है। बैंकों द्वारादस के सिक्के न लिए जाने से लोग काफी परेशान हैं। जिले की बेहजम ब्लाक स्थित इण्डियन ओवरसीज बैंक में पहुंचे कुछ खाताधारकों ने बताया कि वह लोग बैंक में दस के सिक्के लेकर पहुंचे तो बैंक के शाखा प्रबन्धक ने कहा कि यह सिक्के नकली हैं। पूछने पर उन्होंने बताया कि दस के सिक्के दो प्रकार के होते हैं। एक वह जिस पर बीचो बीच में दस अंक लिखे होते हैं वह नकली होता है। जिस नोट पर दस के अंक का कुछ हिस्सा बीचो बीच में तथा थोड़ा हिस्सा पीले भाग पर लिखा होता है वह असली होता है। बैंकों द्वारा यह कानून जारी होने से लोग काफी परेशान हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उनके पास इस प्रकार के कई दस के सिक्के रखे हुए हैं, लेकिन कोई लेता ही नहीं है।

भाजपा ने जातिवाद फैलाकर कि पर राज: केशव
लखीमपुर खीरी। भाजपा ने हमेशा जातिवाद के नाम पर ही राज किया है।सपा और बसपा ने सत्ता में आने के बाद सिर्फ अपने बेस वोट का विकास किया है और किसानों का हमेशा शोषण किया है।यह बात महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य नेमोहम्मदीमें आयोजित महान दल की अधिकार रैली में कही। अधिकार रैली में कार्यकर्ताओं को सम्वोधित करते हुए केशव देव मौर्य ने कहा कि भाजपा ने राम के नाम पर वोट लेने के बाद आज तक राम मंदिर का निर्माण नही करा पाया। न ही कोई ऐसा कानून बनाया है, जिससे हिन्दू मजबूत हुए हों। भाजपा को न अच्छे दिन से मतलब है और न काला धन से। विदेशों से कालाधन लाकर सभी के खातों में 15 लाख रूपये देने का सपना दिखाकर भाजपा सत्ता में आई और कालाधन के नाम पर नोटबन्दी कर किसानों, व्यापारियों को मुसीबत में डाल दिया। उन्होंने सपा और बसपा पर भी तीखे प्रहार किए।कहा कि इन दोनों ने सत्ता में आने के बाद सिर्फ अपनी जेबें भरने का काम किया है। पिछडी जाति की भर्तियों में मुलायम सिंह ने कुशवाहा, माली, कश्यप, निषाद, दाई, लोहार, बढई, अंसारी आदि जातियों का हिस्सा हड़प कर अपने वेस वोट यादव को दिया। मायावती ने भी अनुसूचित जाति का हिस्सा अपने वेस वोट जाटव को दिया। रैली को उपाध्यक्ष सुमन शाक्य, प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार, प्रदेश महासचिव सुनीत सिंह, जिलाध्यक्ष प्रमोद निषाद, महासचिव अविनाश मौर्य, अवधेश मौर्य, सीतापुर के जिलाध्यक्ष यशपाल मौर्य, शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष मनोज मौर्य, गुरदेब कुशवाहा आदि ने भी सम्बोधित किया। रैली का संचालन रैली प्रभारी जेपी मौर्य नें किया।
 

नोटबंदी में जान गवांने वालों को यूपी सरकार दोगी मुआवजा रिश्वत के लिये दबाव बनाने वाला शिक्षक नेता निलंबित
पीएम मोदी ने चेन्नई पहुंचकर जयललिता को दी श्रद्धांजलि प्रतापगढ़ के डीआईओएस को परिवार समेत हत्या की धमक
विहिप महामंत्री चंपत राय ने दी जयललिता को श्रद्धांजलि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता नहीं रहीं
पीएम मोदी ने चेन्नई पहुंचकर जयललिता को दी श्रद्धांजलि नरेन्द्र मोदी की होर्डिंग आग के हवाले
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET