U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

दो-तीन जनवरी को हो सकती है लखनऊ में मोदी की रैली
24 दिसम्बर की रैली को किया रद्द
Tags: Parivartan Rally BJP
Publised on : 08 December 2016,  Last updated Time 20:56

लखनऊ, 08 दिसम्बर 2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नये वर्ष-2017 के जनवरी माह के शुभारम्भ में लखनऊ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की जनसभा को संबोधित करेंगे। मालूम हो कि मोदी की लखनऊ में होने वाली परिवर्तन रैली पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी के जन्मदिन की पूर्व संध्या 24 दिसम्बर को होने वाली थी। दरअसल, 5 नवंबर से शुरू हुईं भाजपा की परिवर्तन यात्राओं का 24 दिसंबर को लखनऊ में समापन होना था। इसी मौके पर प्रधानमंत्री की रैली रखी गई थी। अब इसे स्थगित कर जनवरी माह के प्रथम सप्ताह के बीच रखा गया है। प्रधानमंत्री की यह रैली यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रखी गई है।
इस मौके पर सूबे की राजधानी से पीएम मोदी प्रदेश की जनता को सम्बोधित करेंगे तो वहीं समूचे विपक्ष को नोटबंदी समेत अन्य विषयों पर भरपूर जवाब देंगे। इस रैली में पीएम मोदी विरोधी दल सपा, बसपा और कांगे्रस के साथ-साथ उ.प्र. की धरती से ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत अन्य विपक्षी नेताओं पर निशाना साधेंगे। प्रदेश की जनता से यहां भाजपा की सरकार बनाने के समर्थन भी मांगेंगे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लखनऊ में प्रस्तावित रैली दो-तीन जनवरी को हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि प्रदेश में इससे पहले विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाएगी। यह रैली शहर के बाहर रमाबाई अम्बेडकर रैली मैदान में होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश में अब तक चार परिवर्तन रैलियों को संबोधित कर चुके है। पहली रैली गाजीपुर में 14 नवम्बर, दूसरी आगरा में 20 नवम्बर, तीसरी रैली कुशीनगर में 27 नवम्बर को हुई थी तथा चैथी रैली मुरादाबाद में हुई थी। मोदी आगामी 11 दिसम्बर को बहराइच में, 19 दिसम्बर को कानपुर तथा 22 दिसम्बर को वाराणसी में होने वाली परिवर्तन रैलियों को संबोधित करेंगे।
प्रदेश के चारों कोनों से शुरु की गई भाजपा की चार परिवर्तन यात्राओं का समापन अब 24 दिसम्बर की बजाय नये वर्ष-2017 के जनवरी माह की आगामी दो-तीन जनवरी को लखनऊ में किया जाएगा। इस दिन यहां एक बड़ा रोड शो किया जाएगा जिसमें भाजपा के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। मालूम हो कि भाजपा चारों परिवर्तन यात्राओं के जरिए प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में अपनी सभाएं कर रही है।
 

नोटबंदी में जान गवांने वालों को यूपी सरकार दोगी मुआवजा  
पीएम मोदी ने चेन्नई पहुंचकर जयललिता को दी श्रद्धांजलि प्रतापगढ़ के डीआईओएस को परिवार समेत हत्या की धमक
विहिप महामंत्री चंपत राय ने दी जयललिता को श्रद्धांजलि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता नहीं रहीं
पीएम मोदी ने चेन्नई पहुंचकर जयललिता को दी श्रद्धांजलि नरेन्द्र मोदी की होर्डिंग आग के हवाले
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET