|
|
|
|
|
|
|
|
प्रतापगढ़
के डीआईओएस
को परिवार समेत हत्या की धमकी |
Tags: Pratapgarh, DIOS, |
Publised on : 06 December 2016, Last
updated Time 19:25 |
प्रतापगढ़,
06 दिसम्बर
2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ बृजेश मिश्र को
किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंगलवार को हत्या
और पूरे परिवार को बर्बाद कर देने की धमकी
दी है। फोन पर परिवार समेत अधिकारी को
अंजाम भुगतने की धमकी से प्रशासनिक अमले
में सनसनी फैल गई है। जिलाधिकारी डा0
आदर्श सिंह व पुलिस अधीक्षक बैठक करके इस
मामले की तह में जाने का तथा आरोपी को
दबोचने का प्रयास कर रहे हैं।
मोबाइल नम्बर 9919090056 से 4 बजकर 36
मिनट पर उस समय काल आई थी जब जिला
विद्यालय निरीक्षक मुख्य विकास अधिकारी
महेंद्र बहादुर सिंह से आवश्यक मुद्दे पर
चर्चा के लिये उनके पास गये थे।
फोन करने वाला व्यक्ति जिला विद्यालय
निरीक्षक को नान-स्टाप गालियाँ दिये जा रहा
था, और कह रहा था कि वह गोलियों से उन्हें
भून देगा, और इतना ही नहीं इलाहाबाद में
निवास कर रहे उनके परिवार को भी बर्बाद कर
देगा। जिला विद्यालय निरीक्षक के बार बार
पूँछने पर कि आपका काम क्या है जो नहीं
हुआ, धमकी देने वाले ने केवल इतना कहा कि
'तुम मंत्री और विधायक की भी बात नहीं
सुनते हो'।
जिलाधिकारी ने सिम कार्ड की जाँच कराई तो
मालूम हुआ कि वह किसी प्रभु नाम के व्यक्ति
के नाम से जारी हुआ है। सिम कार्ड वाले उस
व्यक्ति का पता मालूम करने की कोशिश की जा
रही है। उल्लेखनीय है कि प्रतापगढ़ में
मुनीश्वर दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के
प्राचार्य को मोबाइल पर मोबाइल से धमकी दी
गई तो स्थानीय कोतवाली का दरोगा बैठा हुआ
था, लेकिन अपराधी को गिरफ्त में नहीं लिया
जा सका था। जनपद में ऐसी घटनाएं आम बात हो
गई हैं। मोबाइल से मोबाइल पर धमकी आने पर
भी धमकी देने वाले पर कोई कार्रवाई नहीं
हो पाती है।
|
|
News
source: UP Samachar Sewa |
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|